फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

64GB स्टोरेज वाले 5 स्मार्टफोन, कीमत 10 हजार रुपये से भी कम

Wed, 05 Feb 2020 04:20 PM IST
अजय वर्मा टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: अजय वर्मा Updated Wed, 05 Feb 2020 04:20 PM IST
विज्ञापन
best mobiles under 10000 with 4gb ram 64gb rom including xiaomi samsung and vivo know in hindi
smartphone - फोटो : amar ujala

भारत का स्मार्टफोन बाजार इस समय तेजी से बढ़ा है। यहां शाओमी, सैमसंग और वीवो जैसी कंपनियां लगातार प्रीमियम से लेकर बजट सेगमेंट तक के डिवाइसेज उतार रही हैं। इन सभी डिवाइसेज में लोगों को लेटेस्ट फीचर्स मिले हैं। आज हम आपके लिए कुछ स्मार्टफोन लेकर आए हैं, जिनकी कीमत 10 हजार रुपये से कम है। इसके अलावा आपको इन सभी मोबाइल में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मिलेगी। तो चलिए इन स्मार्टफोन की लिस्ट पर डालते हैं नजर...

best mobiles under 10000 with 4gb ram 64gb rom including xiaomi samsung and vivo know in hindi
Realme 5 - फोटो : Amar Ujala

Realme 5
रियलमी 5 स्मार्टफोन ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर 9,999 रुपये की कीमत के साथ उपलब्ध है। स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इस फोन में भी चार रियर कैमरे लगे हैं, लेकिन इसका प्राइम कैमरा 5 Pro मॉडल से थोड़ा अलग है। जी हां इसका प्राइम कैमरा सेंसर 48MP की जगह सिर्फ 12MP का है। जबकि बाकी तीन कैमरे 5 Pro वाले ही हैं। जोकि 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस, 2MP का पोट्रेट लेंस और 2MP का अल्ट्रा मैक्रो लेंस दिया है। सेल्फी के लिए इसके फ्रंट में 13MP का कैमरा मिलेगा। Realme 5 में 6.5 इंच HD+ मिनीड्रॉप डिस्प्ले मिलता है जो कि गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन के साथ आता है।

best mobiles under 10000 with 4gb ram 64gb rom including xiaomi samsung and vivo know in hindi
Motorola Moto One - फोटो : amazon

Motorola Moto One
ग्राहक मोटोरोला मोटो वन को अमेजन से मात्र 9,690 रुपये में खरीद सकते हैं। फीचर्स की बात करें तो इस फोन में 5.9 इंच की HD+ डिस्प्ले मिलेगा, जिसका रिजॉल्यूशन 1520x720 पिक्सल है। इसके अलावा इस फोन में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन टीएम 625 चिपसेट दिया गया है। कैमरे की बात करें तो कंपनी ने इस फोन में डुअल रियर कैमरा दिया है, जिसमें 13 मेगापिक्सल और 8 मेगापिक्सल का सेंसर मौजूद हैं। वहीं, यह फोन एंड्रॉयड पाई 9 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
best mobiles under 10000 with 4gb ram 64gb rom including xiaomi samsung and vivo know in hindi
Tecno Camon i4
Tecno CAMON i4

ग्राहक इस फोन को अमेजन की साइट से सिर्फ 8,499 रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं। स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित हाई ओएस मिलेगा। इस फोन में 6.2 इंच की HD+ डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720x1520 पिक्सल और आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। डिस्प्ले में आपको वाटरड्रॉप नॉच मिलेगा। फोन के 2 जीबी व 3 जीबी रैम वेरियंट में मीडियाटेक का क्वॉडकोर हीलियो ए22 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम वेरियंट में मीडियाटेक का ऑक्टाकोर हीलियो पी22 प्रोसेसर मिलेगा।

विज्ञापन
best mobiles under 10000 with 4gb ram 64gb rom including xiaomi samsung and vivo know in hindi
Xiaomi Mi A2

Xiaomi Mi A2
शाओमी का लोकप्रिय स्मार्टफोन एमआई ए2 शॉपिंग साइट अमेजन पर 8,999 रुपये के प्राइस टैग के साथ उपलब्ध है। एमआई ए2 के फीचर्स की बात करें तो इसमें 5.99 इंच की फुल व्यू डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2160 पिक्सल और आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन भी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed