तकनीक के इस दौर में दुनिया की आधी से ज्यादा आबादी स्मार्टफोन का इस्तेमाल करती है। इन स्मार्टफोन में लोगों को पावरफुल रैम, एचडी स्क्रीन और प्रोसेसर जैसे फीचर्स मिलते हैं, जिनके जरिए फिल्म देखने से लेकर गेम खेलने तक का मजा दो गुना हो जाता है। तो आज हम आपके लिए 15,000 रुपये की कीमत से कम के स्मार्टफोन लेकर आए हैं। इनमें आपको छह जीबी रैम और पावरफुल प्रोसेसर का सपोर्ट मिलेगा। तो आइए जानते हैं इन स्मार्टफोन की कीमत और फीचर्स के बारे में...
इन स्मार्टफोन में आपको मिलेगी 6GB रैम, कीमत 15,000 रुपये से कम, देखें पूरी लिस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Redmi Note 8 Pro
रेडमी नोट 8 प्रो के छह जीबी रैम वाले वेरिएंट को सिर्फ 14,999 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकेगा। फीचर्स की बात करें तो इस फोन में एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित MIUI 10 मिलेगा। इसके अलावा इस फोन में 6.53 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल है। इस फोन में मीडियाटेक का हीलियो G90T प्रोसेसर है जिसे खासतौर पर गेमर्स के लिए बनाया गया है। इस फोन में 8 जीबी रैम मिलेगी और कूलिंग के लिए लिक्विड कूलिंग सपोर्ट मिलेगा।
OPPO F11
ओप्पो एफ 11 ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर 13,999 रुपये की कीमत के साथ उपलब्ध है। यूजर्स को इस फोन में 6.5 इंच का डिस्प्ले मिलेगा, जिसका रिजॉल्यूशन 2340 x 1080 पिक्सल है। साथ ही कंपनी ने इस डिवाइस में डुअल रियर कैमरा दिया है, जिसमें 48 मेगापिक्सल और 5 मेगापिक्सल का लेंस मौजूद हैं। इसके अलावा यूजर्स इस फोन के 16 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरा से शानदार सेल्फी क्लिक कर सकेंगे।
Xiaomi Mi A3
ग्राहक इस फोन के छह जीबी रैम वाले वेरिएंट को सिर्फ 14,999 रुपये में खरीद सकेंगे। फीचर्स की बात करें तो इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड पाई 9.0 मिलेगा। इसमें 6.08 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले एमोलेड मिलेगी। डिस्प्ले में वाटरड्रॉप नॉच मिलेगा और गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन मिलेगा। इसके अलावा एमआई ए3 में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और 4 जीबी/6 जीबी रैम और 64जीबी/128 जीबी स्टोरेज वेरियंट में मिलेगा। इस फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर है।
Redmi Note 8
ग्राहक इस फोन को 12,999 रुपये में खरीद सकते हैं। स्पेसिफिकेशन की बात करें तो यूजर्स को इस डिवाइस में 6.3 इंच का डिस्प्ले मिलेगा, जिसका रिजॉल्यूशन 2280 x 1080 पिक्सल है। इसके अलावा कंपनी ने बेहतर पर परफॉर्मेंस के लिए छह जीबी रैम और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया गया है।