अगर आप भी अपने लिए 10,000 रुपये से कम कीमत वाले स्मार्टफोन की तलाश कर रहे हैं, तो हम आपके लिए भारत के कुछ चुनिंदा स्मार्टफोन लेकर आए हैं। इन सभी स्मार्टफोन में आपको शानदार कैमरा, दमदार प्रोसेसर और बैटरी का सपोर्ट मिलेगा। तो चलिए जानते हैं इन सभी स्मार्टफोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में...
खरीदना है 10 हजार रुपये तक का शानदार मोबाइल, तो ये हैं भारत के टॉप स्मार्टफोन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Vivo U10
वीवो के इस फोन को 9,490 रुपये की कीमत के साथ खरीदा जा सकता है। फीचर्स की बात करें तो इस फोन में 6.35 इंच की एचडी प्लस आईपीएस डिस्प्ले दी गई है। इसके अलावा Vivo U10 में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर, वीवो मल्टी-टर्बो जैसे मोड्स दिए गए हैं। इस फोन में 3/4GB रैम और 32/64GB की स्टोरेज मिलेगी जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकेगा।
Xiaomi Redmi Note 8
रेडमी नोट 8 ई-कॉमर्स साइट पर 9,999 रुपये के प्राइस टैग के साथ उपलब्ध है। स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इस फोन में एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित MIUI 10 मिलेगा। इसके अलावा इस फोन में 6.53 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल है। इस फोन में मीडियाटेक का हीलियो G90T प्रोसेसर है जिसे खासतौर पर गेमर्स के लिए बनाया गया है। इस फोन में 8 जीबी रैम मिलेगी और कूलिंग के लिए लिक्विड कूलिंग सपोर्ट मिलेगा।
Realme 3
आप इस फोन को सिर्फ 8,900 रुपये की कीमत में खरीद सकते है। इसमें आपको 6.2 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी जिसपर गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन मिलेगा। इसके अलावा इस फोन में 3 जीबी/4 जीबी रैम और 32 जीबी/64 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। इस फोन में मीडियाटेक का हीलियो पी70 प्रोसेसर मिलेगा।
Motorola One Macro
मोटोरोला के इस फोन को सिर्फ 9,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। फीचर्स की बात करें तो 6.2 इंच की HD+ डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिजॉल्यूशन 1520x720 है। इसके अलावा इसमें मीडियाटेक का ऑक्टाकोर हीलियो पी70 प्रोसेसर मिलेगा जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का सपोर्ट है। मोटोरोला वन मैक्रो में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की स्टोरेज मिलेगी जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से आगे बढ़ाया जा सकेगा।