स्मार्टफोन कंपनियां अब 10 से 20 हजार के बाद 25 हजार बजट सेगमेंट पर भी ध्यान दे रही हैं। इसी सप्ताह दो नए स्मार्टफोन लॉन्च किए गए हैं, जो 25 हजार की कीमत में आते हैं। मोटोरोला ने अपने नए फोन मोटो एज 40 नियो को भारत में पेश किया है और वीवो ने Vivo T2 Pro को पेश किया है। यह दोनों फोन भी 25 हजार सेगमेंट में आते हैं। ऐसे में यदि आपका बजट 25 हजार से कम है और आप दमदार कैमरा, डिस्प्ले और बैटरी क्षमता वाला फोन खोज रहे हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको टॉप-5 स्मार्टफोन के बारे में बता रहे हैं। चलिए देखते हैं पूरी लिस्ट।
Phone Under 25K: मिड रेंज में ये हैं सबसे दमदार फोन, कैमरा-डिस्प्ले भी है शानदार, देखें टॉप-5 की लिस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
iQOO Z7 Pro 5G
iQOO Z7 Pro में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7200 5G प्रोसेसर, 6.78 इंच का फुलएचडी+ कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 120 हर्ट्ज का रिफ्रेश रेट जैसे फीचर्स मिलते हैं। फोन में 8 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज का सपोर्ट है। इसके साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। iQOO Z7 Pro में 4600mAh की बैटरी और 66W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है।
Realme 11 Pro 5G
Realme 11 Pro के साथ 100 मेगापिक्सल कैमरा, मीडियाटेक डायमेंसिटी 7050 प्रोसेसर, 67 वाट फास्ट चार्जिंग और कर्व्ड डिस्प्ले जैसे कई शानदार स्पेसिफिकेशन मिलते हैं। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर, डॉल्बी एटमॉस और स्टीरियो स्पीकर के साथ 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी है। इसके साथ 12 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है।
Poco X5 Pro 5G
इस साल की शुरुआत में लॉन्च किया गया पोको एक्स 5 प्रो भी कम कीमत में बढ़िया ऑप्शन है। इसके साथ 120Hz रिफ्रेश रेट वाली AMOLED डिस्प्ले मिलता है। फोन में स्नैपड्रैगन 778 प्रोसेसर, 8 जीबी तक LPDDR4x रैम और 256 जीबी तक UFS 2.2 स्टोरेज है। कैमरे की बात करें तो Poco X5 Pro में 108 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड लेंस और 2 मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर मिलता है। फोन के साथ 5,000mAh की बैटरी और 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है।
इस फोन को हाल ही में पेश किया गया है। Vivo T2 Pro 5G में 6.78 इंच एमोलेड डिस्प्ले मिलता है, इसके साथ 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट है। इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7200 प्रोसेसर और एंड्रॉयड 13 ओएस मिलता है। फोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट वाला 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, सेकेंडरी 2 मेगापिक्सल का सेंसर और सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। फोन में 4,600mAh की बैटरी और 66W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है।