फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pop-Up सेल्फी कैमरा के साथ आते हैं ये बेस्ट स्मार्टफोन, स्टाइलिश लुक पर फिदा हो रहे हैं युवा

Fri, 20 Sep 2019 07:02 PM IST
प्रदीप पांडे टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रदीप पांडे Updated Fri, 20 Sep 2019 07:02 PM IST
विज्ञापन
Best Smartphones Get Pop Up Selfie Camera And Attractive Features Know About It
pop camera phone - फोटो : Twitter
तकनीक के इस दौर में लोग गैजेट्स में सबसे ज्यादा स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं। इन डिवाइस में ऐसे फीचर्स मौजूद हैं, जो यूजर्स के काम को बहुत आसान बना देंते हैं। वहीं, बदलते वक्त के साथ लोगों में नॉच डिस्प्ले और दमदार प्रोसेसर की मांग देखने को मिली हैं। इसके साथ ही अब लोग पॉप-अप सेल्फी कैमरा वाले स्मार्टफोन को पसंद कर रहे हैं।


शुरुआत में वीवो और ओपो जैसी कंपनियों ने प्रीमियम सेगमेंट में इस तरह के सेल्फी कैमरे दिए थे, वहीं अब कंपनियों ने ग्राहकों के लिए पॉप-अप सेल्फी कैमरे से लेस स्मार्टफोन को किफायती कीमतों के साथ उपलब्ध करा दिए हैं। हम आपके लिए बजट सेगमेंट के पॉ-अप सेल्फी कैमरे वाले स्मार्टफोन की लिस्ट लेकर आए हैं। 
 
Best Smartphones Get Pop Up Selfie Camera And Attractive Features Know About It
Oppo k3 - फोटो : social media

Oppo K3

ग्राहक ओपो के3 के बेस मॉडल को 16,990 रुपये की कीमत के साथ खरीद सकते हैं। फीचर्स की बात करें तो इस फोन में एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित कलर ओएस 6.0 मिलेगा। इसके अलावा इसमें 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल है। इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। साथ ही बैक में डुअल रियर कैमरा दिया है, जिसमें एक 16 मेगापिक्सल और दूसरा 2 मेगापिक्सल का सेंसर मिलेगा। वहीं फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का पॉप-अप सेल्फी है।

कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ए-जीपीएस और माइक्रो यूएसबी पोर्ट मिलेगा। फोन में 3765mAh की बैटरी मिलेगी, जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 
  • एंड्रॉयड पाई 9.0

  • 16 मेगापिक्सल का पॉप-अप सेल्फी कैमरा

  • डुअल रियर कैमरा सेटअप (16+2)

  • इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर

  • 3765 एमएएच की बैटरी

Best Smartphones Get Pop Up Selfie Camera And Attractive Features Know About It
Realme X smartphone India - फोटो : सांकेतिक

Realme X

कंपनी ने रियलमी एक्स स्मार्टफोन के बेस वेरियंट को ग्राहकों के लिए 16,990 रुपये में उपलब्ध किया है। स्पेसिफिकेशन की बात करें तो एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित कलर ओएस 6.0 मिलेगा। इसके अलावा इसमें 6.53 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले मिलेगी, जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 5 का सपोर्ट मिलेगा। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। प्रोसेसर की बात करें, तो Realme X में क्वॉलकॉम का ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर मिलेगा। इसमें 8 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी।

Realme X में डुअल रियर कैमरा दिया गया है, जिसमें एक कैमरा f/1.7 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का है, वहीं दूसरा कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। फोन में 16 मेगापिक्सल का पॉप-अप फ्रंट कैमरा है, जिसका अपर्चर f/2.0 है। इस फोन में 3,765mAh की बैटरी दी गई है, जो फास्ट चार्जिंग VOOC 3.0 को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, डॉल्बी एटम ऑडियो, 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ वी5 और जीपीएस का सपोर्ट मिलेगा। 
  • एंड्रॉयड पाई 9.0

  • 16 मेगापिक्सल का पॉप-अप सेल्फी कैमरा

  • डुअल रियर कैमरा सेटअप (48+5)

  • इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर

  • क्वॉलकॉम ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट

विज्ञापन
विज्ञापन
Best Smartphones Get Pop Up Selfie Camera And Attractive Features Know About It
Vivo V15

Vivo V15

वीवो ने वी सीरीज के वी15 स्मार्टफोन की कीमत 19,999 रुपये रखी है। इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित फनटच ओएस है। वीवो वी15 में  6.53 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल है। इसके अलावा इस फोन में मीडियाटेक हीलियो पी70 प्रोसेसर, 6 जीबी रैम और 64 जीबी की स्टोरेज है,  जिसे 256 जीबी तक मेमोरी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है। फोन में  इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है।

फोन के कैमरे की बात करें, तो फोन में तीन रियर कैमरे हैं, जिनमें एक कैमरा 12MP, दूसरा 8 मेगापिक्सल और तीसरा 5 मेगापिक्सल का है। वहीं इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इस फोन में 4000 एमएएच की बैटरी मिलेगी जो डुअल इंजन फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इसके अलावा इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ v4.2, जीपीएस/A-जीपीएस, एफएम रेडियो, माइक्रो यूएसबी पोर्ट मिलेगा। 
  • एंड्रॉयड पाई 9.0

  • मीडियाटेक हीलियो पी70 चिपसेट

  • इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर

  • ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप (12+8+5)

  • 32 मेगापिक्सल का पॉप अप सेल्फी कैमरा 

विज्ञापन
Best Smartphones Get Pop Up Selfie Camera And Attractive Features Know About It
Oppo F11 Pro, Oppo A5 - फोटो : themobileindian

Oppo F11 Pro

चीनी कंपनी ओपो के इस फोन को 19,521 रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं। फोन के फीचर्स की बात करें तो इसमें डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड 9.0 आधारित कलर ओएस 6 स्किन मिलेगा। इसके अलावा इस फोन में 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी, जिसका रिजॉल्यूशन 1920 × 1080 है। डिस्प्ले में नॉच नहीं मिलेगा। इसके अलावा यह फोन 4/6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट में मिलेगा। इस फोन में मीडियाटेक हीलियो पी70 प्रोसेसर मिलेगा।

इस फोन में डुअल रियर कैमरा मिलेगा जिसमें एक कैमरा 48 मेगापिक्सल का और दूसरा 5 मेगापिक्सल का होगा। इसके अलावा इसमें पॉप-अप सेल्फी कैमरा होगा जो 16 मेगापिक्सल का होगा। कैमरे के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का सपोर्ट मिलेगा। पॉप अप कैमरे को कंपनी ने राइजिंग कैमरा नाम दिया है। साथ ही इसमें 4000 एमएएच की बैटरी मिलेगी जो VOOC फ्लैश चार्ज 3.0 को सपोर्ट करेगी।
  • एंड्रॉयड पाई 9.0

  • मीडियाटेक हीलियो पी70 चिपसेट

  • डुअल रियर कैमरा सेटअप (48+5)

  • 16 मेगापिक्सल का पॉप-अप सेल्फी कैमरा 

  • 4000 एमएएच की बैटरी 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed