यदि आप मिड रेंज में दमदार फीचर्स और कैमरा वाले स्मार्टफोन की तलाश में हैं, जिसकी कीमत बहुत अधिक न हो, तो आप सही जगह पर हैं। यहां हम आपके लिए कम कीमत दमदार फीचर्स और परफॉर्मेंस वाले फोन की लिस्ट लेकर आए हैं, जिन्हें आप फेस्टिवल सीजन सेल में खरीद सकते हैं। 35,000 रुपये से कम कीमत वाले फोन की इस लिस्ट में आपको अच्छे कैमरा, तेज प्रोसेसर, अच्छी स्क्रीन और लंबे समय तक चलने वाली और फास्ट चार्जिंग वाली बैटरी वाले फोन मिलेंगे। चलिए देखते हैं पूरी लिस्ट।
SmartPhone: अक्तूबर 2023 में खरीदने के लिए बेस्ट हैं ये स्मार्टफोन, कई फ्लैगशिप फीचर्स मिलेंगे, देखें लिस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पोको F5 5G 30 हजार से कम कीमत में बढ़िया ऑप्शन हो सकता है। फोन में फास्ट स्नैपड्रैगन 7+ जेन 2 प्रोसेसर है, जिसका मतलब है कि यह गेम, मल्टीटास्किंग और रोजमर्रा की चीजों के लिए सुपरफास्ट है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ एमोलेड डिस्प्ले का सपोर्ट है, जो कंटेंट देखने या गेम खेलने के लिए उपयुक्त है। पोको F5 5G में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) के साथ 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, सेकेंडरी कैमरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल और तीसरा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा मिलता है।
अच्छी परफॉर्मेंस के लिए iQOO Neo 7 Pro 5G को भी बेस्ट ऑप्शन के दौर पर देखा जा सकता है। फोन 35 हजार से कम कीमत में आता है। इसमें स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 प्रोसेसर, 120Hz वाली एमोलेड डिस्प्ले और 5,000mAh की बड़ी बैटरी का सपोर्ट मिलता है। फोन में 120W फास्ट चार्जिंग भी है। इसका मतलब है कि आप अपने फोन को लंबे समय तक इस्तेमाल कर सकते हैं और जरूरत पड़ने पर इसे तेजी से चार्ज कर सकते हैं। इसके साथ दमदार कैमरा सेटअप मिलता है।
30 हजार की कीमत में मोटो का यह फोन कई फ्लैगशिप फीचर्स से लैस है। इसमें वायरलेस चार्जिंग, IP68 रेटिंग और प्रीमियम डिजाइन का सपोर्ट है। इसमें 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ मीडियाटेक Dimensity 8020 प्रोसेसर मिलता है। फोन में 4K वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं। Motorola Edge 40 में 6.55 इंच का फुल एचडी प्लस pOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है।
वनप्लस 11आर के साथ फ्लैगशिप लेवल का प्रोसेसर और कैमरा सेटअप मिलता है। यदि आप एक ऐसे फोन की तलाश में हैं जो तेज हो और जल्दी चार्ज हो, तो वनप्लस 11 आर एक अच्छा विकल्प है। यह स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 प्रोसेसर, 5,000mAh की बड़ी बैटरी और 100W चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। कैमरा अपनी कीमत के हिसाब से अच्छी तस्वीरें लेता है। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7 इंच की एमोलेड डिस्प्ले मिलती है। Oneplus 11R में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, Sony IMX890 सेंसर के साथ आता है। सेकेंडरी कैमरा 8 मेगापिक्सल, तीसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल और 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है।