अधिकतर यूजर्स स्मार्टफोन खरीदते समय फोन के बड़े साइज वाली डिस्प्ले पर ध्यान देते हैं, ताकि वह एचडी वीडियो और शानदार गेम का मजा उठा सकें। वहीं, बड़ी स्क्रीन के साथ नॉच डिस्प्ले वाले मोबाइल्स को ज्यादा पसंद किया जाता है। यही वजह है कि अब सभी स्मार्टफोन निर्माता कंपनियां लार्ज एचडी डिस्प्ले वाले फोन को मार्केट में उतार रही हैं। साथ ही कंपनियां स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास भी दे रही हैं, जिससे फोन के गिरने पर डिस्प्ले काफी हद तक सुरक्षित रहती है। पहले कॉर्निंग गोरिल्ला फीचर केवल महंगे स्मार्टफोन में ही मिलता था।
{"_id":"5d85d3d68ebc3e015b67a444","slug":"best-smartphones-with-corning-gorilla-glass-5-know-about-it","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इन टॉप स्मार्टफोन की स्क्रीन का नहीं होता बाल भी बांका !, मिलता है गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन","category":{"title":"Gadgets","title_hn":"गैजेट्स","slug":"gadgets"}}
इन टॉप स्मार्टफोन की स्क्रीन का नहीं होता बाल भी बांका !, मिलता है गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन
Sat, 21 Sep 2019 02:15 PM IST
प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रदीप पांडे
Updated Sat, 21 Sep 2019 02:15 PM IST
विज्ञापन
smartphone broken display
- फोटो : android pit
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
gorilla glass 5
- फोटो : Twitter
कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5
स्क्रीन प्रोटेक्शन बनाने वाली कंपनी कॉर्निंग ने 2016 में गोरिल्ला ग्लास 5 को लॉन्च किया था। कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास स्मार्टफोन की डिस्प्ले को सुरक्षा प्रदान करता है। अगर 5 फुट की ऊंचाई से भी फोन को गिराया जाए, तो भी डिस्प्ले को नुकसान पहुंचने की संभावना 80 फीसदी तक कम हो जाती है। इतना ही नहीं ये ग्लास स्क्रीन को स्क्रैच से भी बचाता है।कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 से होने वाला लाभ
- अन्य ग्लास के मुकाबले गोरिल्ला ग्लास 5 ज्यादा मजबूत होता है।
- कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 स्क्रैच रेसिस्टेंट होता है।
- ग्लास 5 दिखने में आकर्षक होता है।
- आम स्क्रीन की तुलना में ज्यादा पतला होता है।
Xiaomi Mi A3
- फोटो : mi.com
Xiaomi Mi A3
शाओमी ने भारतीय बाजार में एमआई ए3 को 12,590 रुपये की कीमत के साथ उतारा है। फीचर्स की बात करें तो इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड पाई 9.0 मिलेगा। साथ ही 6.08 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले एमोलेड मिलेगी। वहीं, डिस्प्ले में वाटरड्रॉप नॉच मिलेगा और गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन भी दिया गया है। इसके अलावा एमआई ए3 में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और 4 जीबी रैम मिलेगा।फोन में तीन रियर कैमरे हैं जिनमें एक कैमरा 48 मेगापिक्सल का, दूसरा 8 मेगापिक्सल का और तीसरा 2 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट कैमरा 32 मेगापिक्सल का मिलेगा। फ्रंट कैमरे के साथ पैनोरमा सेल्फी फीचर मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ v5.0,जीपीएस, यूएसबी टाइप सी चार्जिंग पोर्ट और 4030mAh की बैटरी मिलेगी।
-
एंड्रॉयड पाई 9.0
-
ट्रिपल रियर कैमरा (48+8+2)
-
32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा
-
4030 एमएएच की बैटरी
विज्ञापन
विज्ञापन
realme 3 pro
- फोटो : MobileDokan
Realme 3 Pro
ग्राहक रियलमी 3 प्रो को 12,824 रुपये में खरीद सकेंगे। स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इस फोन में एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित कलर ओएस 6.0 मिलेगा। इसके अलावा फोन में 6.3 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले मिलेगी, जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल और आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन मिलेगा। इसके अलावा फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर मिलेगा, जिसकी स्पीड 2.2GHz है। फोन में ग्राफिक्स एड्रेनो 616 जीपीयू मिलेगा। इस फोन में 4 जीबी व 6 जीबी रैम और 64 जीबी व 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी।साथ ही डुअल रियर कैमरा है जिसमें एक कैमरा 16 मेगापिक्सल का IMX519 सेंसर वाला, दूसरा 5 मेगापिक्सल का GC5035 सेंसर वाला है। वहीं फ्रंट कैमरा 25 मेगापिक्सल का है, जिसका अपर्चर f/2.0 है। कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.0, 4G LTE, वाई-फाई, 3.5 एमएम का हेडफोन जैक दिया है। इसके अलावा 4045mAh की बैटरी है जो VOOC 3.0 फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
-
एंड्रॉयड पाई 9.0
-
क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर
-
डुअल रियर कैमरा (16+5)
-
25 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा
-
4045 एमएएच की बैटरी
विज्ञापन
Xiaomi Redmi Note 7 pro-3
Xiaomi Redmi Note 7 Pro
रेडमी नोट 7 प्रो ग्राहकों के लिए 13,001 रुपये की कीमत में उपलब्ध है। इसमें 6.3 इंच की फुल एचडी प्लस वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन है। फोन के प्रोसेसर की बात करें, इसमें क्वॉलकॉम का ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर है और यह फोन 4GB/6GB रैम और 64GB/128GB की स्टोरेज मिलेगी, जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 256 जीबी तक बढ़ा सकते हैं।इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें एक कैमरा 48 मेगापिक्सल का है और इसका अपर्चर f/1.79 है। वहीं दूसरा कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। कैमरे के साथ एआई का भी सपोर्ट मिलेगा। वहीं इस फोन में 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। साथ ही यह फोन 4के वीडियो की रिकॉर्डिंग मिलेगी। साथ ही इसमें 4000mAh की बैटरी है जो क्विक चार्ज 4.0 का सपोर्ट करती है। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर, सी-टाईप चार्जिंग पोर्ट, 3.5 एमएम का हेडफोन जैक, डुअल सिम सपोर्ट, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0 जैसे फीचर्स हैं। फोन के साथ 18 वॉट का चार्जर भी मिलेगा।
-
एंड्रॉयड पाई 9.0
-
क्वॉलकॉम ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 675 एसओसी
-
डुअल रियर कैमरा सेटअप (48+5)
-
13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा
-
4000 एमएएच की बैटरी