प्रीमियम ऑडियो प्रोडक्ट निर्माता कंपनी Boult Audio ने पिछले महीने ही भारतीय बाजार में अपना एक नया वायरलेस ईयरबड्स लॉन्च किया है जिसे Zigbuds नाम दिया गया है। इसका लुक प्रीमियम है और इसमें एलईडी लाइट दी गई है। Boult Zigbuds की बिक्री एक्सक्लूसिव तौर पर अमेजन इंडिया से 1,899 रुपये की कीमत पर हो रही है, हालांकि इसकी लॉन्चिंग 2,499 रुपये में हुई थी। कंपनी का दावा है कि Boult Zigbuds के साथ आपको बेस्ट ऑडियो क्वालिटी और बास मिलेगा। वाटर रेसिस्टेंट के लिए इस बड्स को IPX7 की रेटिंग मिली है और इसकी फ्रीक्वेंसी 2402mhz-2480mhz है। Boult Zigbuds को हमने कुछ दिनों तक इस्तेमाल किया है। आइए रिव्यू जानते हैं...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Boult Zigbuds Review: स्पेसिफिकेशन
Boult Zigbuds में 10एमएम के नीयोडायनेमिक ड्राइवर का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा Boult Zigbuds में लिथियम आयन बैटरी दी गई है। केस के साथ बैटरी को लेकर 18 घंटे के प्लेबैक का दावा किया गया है। इसमें फोन पर बात करने के लिए माइक भी दिया गया है। इसकी ट्रांसमिशन रेंज 20 मीटर है जो कि आमतौर पर 10 मीटर की होती है। यह ईयरबड्स व्हाइट ग्रे, ब्लैक ग्रे और रेड कलर वेरियंट में उपलब्ध है। इसमें ब्लूटूथ 4.2 और एपल सिरी और गूगल असिस्टेंट का भी सपोर्ट है। इस ईयरबड्स के साथ एक साल की वारंटी मिल रही है। वाटरप्रूफ के लिए इसे IPX7 की रेटिंग मिली है।
Boult Zigbuds Review: डिजाइन
Boult Zigbuds की डिजाइन अच्छी है और फिनिशिंग के साथ बिल्ड क्वालिटी पर भी कंपनी ने ध्यान दिया है। बिल्ड क्वालिटी बढ़िया होने के साथ ही फिटिंग अच्छी है। इसे इस्तेमाल करते हुए तेजी से वॉक किया जा सकता है। बड्स कानों से गिरेगा नहीं। केस के साथ इस ईयरबड्स का वजन 90 ग्राम और प्रत्येक बड्स का वजन 7.5 ग्राम है। Boult Zigbuds को लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सकता है। केस में चार्जिंग के लिए माइक्रो यूएसबी पोर्ट है जो कि पीछे की ओर है। केस और बड्स पर सिलिकॉन कोटिंग है जिससे यह फिसलता नहीं है। एलईडी इंडिकेटर बड्स और चार्जिंग केस दोनों में है। तो कुल मिलाकर कहें तो डिजाइन से हमें कोई शिकायत नहीं है।
Boult Zigbuds Review: परफॉर्मेंस
अब जहां तक Boult Zigbuds के परफॉर्मेंस का सवाल है तो इसकी आवाज क्रिस्टल क्लियर है। गेमिंग के लिए इसमें आपको लो लैटेसी मोड मिलता है जो कि एक काम का फीचर है। ऑडियो क्वालिटी अच्छी है। कंपनी ने Boult Zigbuds के साथ एक्स्ट्रा बास देने का दावा है, हालांकि इसमें बास अच्छा है लेकिन एक्स्ट्रा नहीं है। कनेक्टिविटी को लेकर कोई समस्या नहीं है लेकिन बाजार के मुताबिक कंपनी को इसमें ब्लूटूथ 5.0 देना चाहिए। म्यूजिक के लिहाज से यह एक परफेक्ट ईयरबड्स है। फिल्म देखने का मजा भी आपको इसके साथ शानदार मिलेगा।
दोनों बड्स में टच कंट्रोल दिए गया है जिनका इस्तेमाल कॉलिंग, म्यूजिक प्ले/पॉज और वॉयस असिस्टेंट के लिए किया जा सकता है। परफॉर्मेंस के मामले में टच कंट्रोल थोड़ा कमजोर है, लेकिन अपनी कीमत के लिहाज से बढ़िया है। Boult Zigbuds के साथ कॉलिंग का हमारा एक्सपेरियंस अच्छा नहीं रहा। कंपनी ने इसमें न्वाइज कैंसिलेशन देने का दावा किया है लेकिन रिव्यू के दौरान हमें इसकी कमी महसूस हुई। कॉलिंग के दौरान ऑडियो आउटपुट इको वाला रहा। ऐसा लगता है कि कोई किसी गुफा से बात कर रहा है।