भारत में दो दिन बाद दिवाली (Diwali 2019) का त्यौहार मनाया जाने वाला है। इस खास पर्व पर लोग अपनों को दिवाली की शुभकामनाओं के साथ गिफ्ट्स देते हैं। साथ ही उन्हें भी उपहार मिलते हैं। इस समय फ्लिपकार्ट की दिवाली सेल (Flipkart Big Diwali Sale) चल रही हैं, जिसमें ग्राहकों को इलेक्ट्रॉनिक से लेकर फैशन के प्रोडक्ट्स पर बंपर डिस्काउंट दिया जा रहा हैं।
Flipkart दिवाली सेल : 10 हजार रुपये से कम में खरीदें ये शानदार स्मार्टफोन, नहीं हैं किसी से कम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Redmi Note 7s
दिवाली की सेल के दौरान आप इस फोन के 3 जीबी वेरियंट को मात्र 8,999 रुपये में खरीद सकते हैं। वहीं, इस फोन की असली कीमत 11,999 रुपये है। स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इस फोन में 6.3 इंच की फुल एचडी प्लस वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले दिया है, जिसका रिजॉल्यूशन 2340×1080 पिक्सल और आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। इस फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 512 जीपीयू, 3GB/4GB रैम और 32GB/64GB की स्टोरेज मिलेगी।
Realme 5
ग्राहक फ्लिपकार्ट की दिवाली सेल के दौरान इस फोन को 8,999 रुपये की कीमत में खरीद सकेंगे। रियलमी 5 की असली कीमत 10,999 रुपये है। फीचर्स की बात करें तो इस फोन में 6.5 इंच HD+ मिनीड्रॉप डिस्प्ले मिलता है जो कि गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन के साथ आता है। सिक्योरिटी के लिए इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक की सुविधा मिलेगी। परफॉरमेंस के लिए इसमें क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर दिया गया है।
Realme c2
रियलमी के इस फोन ने मार्केट में आते ही धमाल मचाया था। आप भी दिवाली के पर्व पर अपने किसी भी परिवार के सदस्य को रियलमी सी2 स्मार्टफोन गिफ्ट कर सकते है। इस फोन की कीमत सेल के दौरान 6,999 रुपये है। ग्राहकों को इस फोन में 6.1 इंच एचडी प्लस मिलेगी। इसके अलावा इसमें 2 जीबी और 3 जीबी रैम के साथ 16 और 32 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। इसके अलावा इस फोन में रियर कैमरा 13MP+2MP का और फ्रंट कैमरा 5MP है।
Redmi 8
दिवाली सेल के दौरान रेडमी 8 स्मार्टफोन ग्राहकों के लिए 7,999 रुपये की कीमत में उपलब्ध है। वहीं, इस फोन की असल कीमत 10,999 रुपये है। यूजर्स को इस फोन में 6.2 इंच का डॉट नॉच एचडी प्लस डिस्प्ले दिया है। इसके साथ ही स्क्रीन की प्रोटेक्शन के लिए पी2आई स्पलैश रेसिस्टेंट और गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन दिया गया है। बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर मिला है।