फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फ्लिपकार्ट सेल: स्नैपड्रैगन प्रोसेसर वाले इन फोन पर मिल रही है भारी छूट

Sat, 30 Mar 2019 10:41 AM IST
प्रदीप पांडे टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रदीप पांडे Updated Sat, 30 Mar 2019 10:41 AM IST
विज्ञापन
Flipkart Qualcomm Snapdragon Days Sale: Buy Poco F1, Vivo V11 Pro, Realme 2 Pro with heavy Discounts
Flipkart Qualcomm Snapdragon Days Sale

भारत में क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन प्रोसेसर वाले फोन की काफी मांग है। भारत में अधिकतर लोग क्वॉलकॉम के प्रोसेसर वाले स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं। इसी क्रेज को देखते हुए फ्लिपकार्ट ने क्वॉलकॉम डेज सेल का आयोजन किया है। फ्लिपकार्ट की यह सेल 31 मार्च तक चलेगी। इस सेल में पोको एफ1 जैसे कई स्मार्टफोन पर छूट मिल रही है। बता दें कि शाओमी का पोको एफ1 दुनिया का सबसे सस्ता क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर वाला फोन है। आइए जानते हैं सभी ऑफर्स के बारे में।

Flipkart Qualcomm Snapdragon Days Sale: Buy Poco F1, Vivo V11 Pro, Realme 2 Pro with heavy Discounts
poco f1

सबसे पहले फोको एफ1 की बात करें तो इस फोन की कीमत 19,999 रुपये है , जबकि इस फोन पर इस सेल में एक्सचेंज ऑफर के तहत 2,000 रुपये की छूट मिल रही है। ऐसे में इस छूट के बाद इस फोन को 17,999 रुपये में इफेक्टिव प्राइस पर खरीदा जा सकता है। इसके अलावा इस फोन पर नो कॉस्ट ईएमआई और एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 5 फीसदी का डिस्काउंट अतिरिक्त मिलेगा।

Flipkart Qualcomm Snapdragon Days Sale: Buy Poco F1, Vivo V11 Pro, Realme 2 Pro with heavy Discounts
Vivo V11 Pro

इस सेल में Vivo V11 Pro को भी 23,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। जबकि इस फोन को भारत में 25,990 रुपये में लॉन्च किया गया था और उस समय यह सबसे सस्ता इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर वाला फोन था। इस फोन में 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की स्टोरेज मिलेगी और इसमें 6.4 इंच की डिस्प्ले है। इसमें डुअल रियर कैमरा (12MP+5MP) मिलेगा। वहीं इसमें 25MP का फ्रंट कैमरा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Flipkart Qualcomm Snapdragon Days Sale: Buy Poco F1, Vivo V11 Pro, Realme 2 Pro with heavy Discounts
realme 2 pro

इस सेल में रियलमी 2 प्रो का 4 जीबी रैम वाला वेरियंट 1,000 रुपये छूट के साथ 11,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस फोन पर नो कॉस्ट ईएमआई और एक्सिस बैंक के कार्ड के साथ 5 फीसदी की छूट मिल रही है।

विज्ञापन
Flipkart Qualcomm Snapdragon Days Sale: Buy Poco F1, Vivo V11 Pro, Realme 2 Pro with heavy Discounts
Asus ZenFone Max Pro M1 Blue Colour variant

अब आसुस जेनफोन मैक्स प्रो एम1 की बात करें तो इस फोन को 7,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है। इस कीमत में आपको 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज वाला फोन मिलेगा। इस फोन में डुअल रियर कैमरा (13MP+5MP) और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। इसमें 5000 एमएएच की बैटरी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed