फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Galaxy M34 Vs Narzo 60 Vs Oneplus Nord CE 3 lite: 20 हजार रु. में बेस्ट स्मार्टफोन

Fri, 07 Jul 2023 05:11 PM IST
प्रदीप पाण्डेय टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रदीप पाण्डेय Updated Fri, 07 Jul 2023 05:11 PM IST
विज्ञापन
Galaxy M34 Vs Narzo 60 Vs Oneplus Nord CE 3 lite best smartphone under Rs 20000
Galaxy M34 Vs Narzo 60 Vs Oneplus Nord CE 3 lite - फोटो : अमर उजाला

सैमसंग ने अपने नए फोन Samsung Galaxy M34 5G को भारत में लॉन्च कर दिया है। इसमें Exynos 1280 प्रोसेसर दिया गया है जिसे 5 नैनोमीटर प्रोसेस पर तैयार किया गया है। इसके अलावा सैमसंग के फोन में सुपर एमोलेड डिस्प्ले दी गई है। Samsung Galaxy M34 5G का मुकाबला 20,000 रुपये की रेंज में Realme narzo 60 और Oneplus Nord CE 3 lite जैसे स्मार्टफोन के साथ है। आइए जानते हैं कि 20,000 रुपये तक कीमत में इन तीनों में से कौन-सा फोन बेस्ट है?

Galaxy M34 Vs Narzo 60 Vs Oneplus Nord CE 3 lite best smartphone under Rs 20000
OnePlus Nord CE 3 Lite - फोटो : अमर उजाला

Samsung Galaxy M34 5G vs Realme narzo 60 vs Oneplus Nord CE 3 lite: डिस्प्ले

  • Galaxy M34 5G में 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है और पीक ब्राइटनेस 1000 निट्स है। फोन की डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है।
  • Oneplus Nord CE 3 lite में 6.72 इंच का फुल एचडी प्लस LCD डिस्प्ले है। डिस्प्ले के साथ (1,800 x 2,400 पिक्सल) रिजॉल्यूशन, 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, 680 निट्स की ब्राइटनेस और 240Hz का टच सेंपलिंग रेट मिलता है। डिस्प्ले के साथ गोरिल्ला ग्लास का सपोर्ट दिया गया है।
  • Realme narzo 60 6.43 इंच फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड कर्व्ड डिस्प्ले के साथ आता है। डिस्प्ले में (2,400 x 1,080 पिक्सल), 90Hz की रिफ्रेश रेट, 1,000Hz की इंस्टेंट टच सैंपलिंग रेट, 1,000 निट्स की ब्राइटनेस मिलती है। 
Galaxy M34 Vs Narzo 60 Vs Oneplus Nord CE 3 lite best smartphone under Rs 20000
Samsung Galaxy M34 5G - फोटो : अमर उजाला
Samsung Galaxy M34 5G vs Realme narzo 60 vs Oneplus Nord CE 3 lite: रैम, प्रोसेसर और स्टोरेज
  • Galaxy M34 5G में 5nm प्रोसेस पर तैयार हुआ Exynos 1280 प्रोसेसर है। इसमें 8 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज मिलती है। फोन को पांच साल तक सिक्योरिटी अपडेट और 4 साल तक ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट मिलेगा।
  • Oneplus Nord CE 3 lite में Snapdragon 695 5G प्रोसेसर, 8 जीबी तक रैम, 256 जीबी तक UFS 2.2 स्टोरेज का सपोर्ट है। रैम को वर्चुअली 16 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में एंड्रॉयड 13 आधारित OxygenOS 13 मिलता है। 
  • Realme narzo 60 में एंड्रॉयड 13 आधारित Realme UI 4.0 मिलता है। Realme narzo 60 में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6020 प्रोसेसर, 16 जीबी रैम (8GB फिजिकल + 8 जीबी वर्चुअल रैम) और 256 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज मिलती है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Galaxy M34 Vs Narzo 60 Vs Oneplus Nord CE 3 lite best smartphone under Rs 20000
Oneplus Nord CE 3 Lite - फोटो : अमर उजाला

Samsung Galaxy M34 5G vs Realme narzo 60 vs Oneplus Nord CE 3 lite: कैमरा

  • Samsung Galaxy M34 5G में तीन रियर कैमरा हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का है। इसके साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) मिलता है। फोन के साथ नो शेक मोड मिलता है जिसे लेकर ब्लर फ्री वीडियो और फोटो को दावा है। दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल वाला है। तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का है। फ्रंट में 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। कैमरे के साथ Monster Shot 2.0 फीचर मिलता है जो कि एक क्लिक में 8 शॉट्स क्लिक करता है जिसमें फोटो-वीडियो सभी शामिल होते हैं। कैमरे के साथ स्नैपचैट मोड भी मिलता है।
  • Oneplus Nord CE 3 lite में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। फोन में प्राइमरी कैमरा 108 मेगापिक्सल, सेकेंडरी कैमरा 2 मेगापिक्सल डेफ्थ सेंसर और तीसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस मिलता है। फोन में सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। 
  • Realme narzo 60 के कैमरा सेटअप की बात करें तो इसके साथ 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा सेंसर, सेकेंडरी कैमरा 2 मेगापिक्सल डेफ्थ सेंसर और सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सेंसर मिलता है। कैमरे के सात अलग से नाइट मोड मिलता है।
विज्ञापन
Galaxy M34 Vs Narzo 60 Vs Oneplus Nord CE 3 lite best smartphone under Rs 20000
Realme Narzo 60 - फोटो : Realme
Samsung Galaxy M34 5G vs Realme narzo 60 vs Oneplus Nord CE 3 lite: बैटरी
  • Galaxy M34 5G में 6000mAh की बैटरी है जिसे लेकर दो दिनों के बैकअप का दावा है। इसके साथ 25W की फास्ट चार्जिंग मिलती है, हालांकि फोन में चार्जर नहीं मिलता है। Galaxy M34 5G में वॉयस फोकस फीचर मिलता है जो कि कॉलिंग या वीडियो कॉलिंग के दौरान बैकग्राउंड शोर को खत्म कर देता है। 
  • Oneplus Nord CE 3 lite के साथ 5,000mAh बैटरी और 67 वॉट की SuperVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। फोन में कनेक्टिविटी ऑप्शन की बात करें तो इसके साथ 5G, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.3, GPS/ A-GPS, GPS और एक USB टाइप-C पोर्ट का सपोर्ट है।
  • Realme narzo 60 में 5,000mAh की बैटरी और 33W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। फोन में कनेक्टिविटी के लिए 5G, वाई-फाई, ब्लूटूथ, GPS, हैडफोन जैक और एक USB टाइप-C पोर्ट का सपोर्ट है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed