स्मार्टफोन ब्रांड रियलमी ने आज अपने नए मिड रेंज फोन Realme Narzo 60 5G को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन को 17,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश किया गया है। लगभग इसी कीमत पर वनप्लस का Nord CE 3 lite आता है, जिसे हाल ही में लॉन्च किया गया है। दोनों फोन 20 हजार से कम कीमत में दमदार स्पेसिफिकेशन के साथ आते हैं। यदि आप भी 20 हजार से कम कीमत में फोन खोज रहे हैं और इन दोनों फोन में से कंफ्यूज हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको Realme narzo 60 Vs Oneplus Nord CE 3 lite के बारे में सभी डिटेल्स देने वाले हैं। चलिए जानते हैं।
{"_id":"64a6b5747b290a0e180e9958","slug":"realme-narzo-60-vs-oneplus-nord-ce-3-lite-which-is-best-smartphone-under-20-thousand-2023-07-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Realme narzo 60 Vs Oneplus Nord CE 3 lite: 20 हजार की कीमत में कौन है बेस्ट स्मार्टफोन, जानें सभी डिटेल्स","category":{"title":"Gadgets","title_hn":"गैजेट्स","slug":"gadgets"}}
Realme narzo 60 Vs Oneplus Nord CE 3 lite: 20 हजार की कीमत में कौन है बेस्ट स्मार्टफोन, जानें सभी डिटेल्स
Thu, 06 Jul 2023 06:17 PM IST
विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विशाल मैथिल
Updated Thu, 06 Jul 2023 06:17 PM IST
विज्ञापन
Realme narzo 60 Vs Oneplus Nord CE 3 lite
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Realme narzo 60 Vs Oneplus Nord CE 3 lite
- फोटो : Realme
Realme narzo 60 Vs Oneplus Nord CE 3 lite: कीमत
- OnePlus Nord CE 3 Lite 5G की शुरुआती कीमत 19,999 रुपये है। इस कीमत पर 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट मिलता है। 8 जीबी + 256 जीबी वेरियंट की कीमत 21,999 रुपये है। फोन पेस्टल लाइम और क्रोमेटिक ग्रे कलर ऑप्शन में आता है।
- Narzo 60 5G कॉस्मिक ब्लैक और मार्स ऑरेंज कलर ऑप्शन में आता है। फोन के 8GB + 128GB वेरियंट की कीमत 17,999 रुपये और 8GB + 256GB स्टोरेज ऑप्शन की कीमत 19,999 रुपये है।
Oneplus Nord CE 3 Lite
- फोटो : अमर उजाला
Realme narzo 60 Vs Oneplus Nord CE 3 lite: डिस्प्ले और स्पेसिफिकेशन
- Oneplus Nord CE 3 lite में 6.72 इंच का फुल एचडी प्लस LCD डिस्प्ले है। डिस्प्ले के साथ (1,800 x 2,400 पिक्सल) रिजॉल्यूशन, 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, 680 निट्स की ब्राइटनेस और 240Hz का टच सेंपलिंग रेट मिलता है। डिस्प्ले के साथ गोरिल्ला ग्लास का सपोर्ट दिया गया है। फोन में Snapdragon 695 5G प्रोसेसर, 8 जीबी तक रैम, 256 जीबी तक UFS 2.2 स्टोरेज का सपोर्ट है। रैम को वर्चुअली 16 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में एंड्रॉयड 13 आधारित OxygenOS 13 मिलता है।
- रियलमी नारजो 60 5जी 6.43 इंच फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड कर्व्ड डिस्प्ले के साथ आता है। डिस्प्ले में (2,400 x 1,080 पिक्सल), 90Hz की रिफ्रेश रेट, 1,000Hz की इंस्टेंट टच सैंपलिंग रेट, 1,000 निट्स की ब्राइटनेस मिलती है। फोन में एंड्रॉयड 13 आधारित Realme UI 4.0 मिलता है। Realme narzo 60 में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6020 प्रोसेसर, 16 जीबी रैम (8GB फिजिकल + 8 जीबी वर्चुअल रैम) और 256 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Realme narzo 60 Vs Oneplus Nord CE 3 lite
- फोटो : Realme
Realme narzo 60 Vs Oneplus Nord CE 3 lite: कैमरा
- वनप्लस नॉर्ड सीई 3 लाइट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। फोन में प्राइमरी कैमरा 108 मेगापिक्सल, सेकेंडरी कैमरा 2 मेगापिक्सल डेफ्थ सेंसर और तीसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस मिलता है। फोन में सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
- फोन में कैमरा सेटअप की बात करें तो इसके साथ 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा सेंसर, सेकेंडरी कैमरा 2 मेगापिक्सल डेफ्थ सेंसर और सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सेंसर मिलता है।
विज्ञापन
OnePlus Nord CE 3 Lite
- फोटो : अमर उजाला
Realme narzo 60 Vs Oneplus Nord CE 3 lite: बैटरी
- वनप्लस नॉर्ड सीई 3 लाइट के साथ 5,000mAh बैटरी और 67 वॉट की SuperVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। फोन में कनेक्टिविटी ऑप्शन की बात करें तो इसके साथ 5G, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.3, GPS/ A-GPS, GPS और एक USB टाइप-C पोर्ट का सपोर्ट है।
- Realme narzo 60 में 5,000mAh की बैटरी और 33W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। फोन में कनेक्टिविटी के लिए 5G, वाई-फाई, ब्लूटूथ, GPS, हैडफोन जैक और एक USB टाइप-C पोर्ट का सपोर्ट है।
कुल मिला कीमत के हिसाब से देखें तो दोनों ही फोन अच्छे स्पेसिफिकेशन के साथ आते हैं। लेकिन Realme narzo 60, वनप्लस के मुकाबले 2 हजार सस्ता मिलता है। वहीं डिस्प्ले और कॉम्पैक्ट साइज के मामले में भी रियलमी नारजो 60 आगे निकल जाता है। वहीं Oneplus Nord CE 3 lite के साथ ज्यादा बेहतर फास्ट चार्जिंग और कैमरा सपोर्ट मिलता है।