स्मार्टफोन ब्रांड आईकू ने आज ही अपने नए गेमिंग फोन iQoo Neo 7 Pro 5G को भारत में लॉन्च किया है। इस फोन को पावरफुल क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 प्रोसेसर से लैस किया गया है। इसी प्रोसेसर के साथ हाल ही में OnePlus 11R 5G को भारत में लॉन्च किया है। दोनों फोन की स्पेसिफिकेशन काफी हद तक एक जैसी हैं। लेकिन दोनों फोन की कीमत में 5 हजार का अंतर है। ऐसे में iQoo Neo 7 Pro 5G vs OnePlus 11R के बीच कड़ा मुकाबला देखने मिल सकता है। यदि आप भी कोई नया फोन खोज रहे हैं और इन दोनों फोन में से कंफ्यूज हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको इन दोनों फोन की कीमत से लेकर कैमरा सेटअप तक और प्रोसेसर से लेकर डिस्प्ले तक सभी जानकारी देने वाले हैं। चलिए जानते हैं।
iQoo Neo 7 Pro 5G vs OnePlus 11R: 40 हजार रुपये की रेंज में बेस्ट फ्लैगशिप कौन है? जानें सभी डिटेल्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
iQoo Neo 7 Pro vs OnePlus 11R: कीमत
- iQoo Neo 7 Pro 5G डार्क स्टॉर्म और फियरलेस फ्लेम कलर में आता है। इसके 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 34,999 रुपये और 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 37,999 रुपये है।
- Oneplus 11R सोनिक ब्लैक और गैलेटिक सिल्वर कलर ऑप्शन में आता है। इसके 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 39,999 रुपये और 16 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 44,999 रुपये है।
iQoo Neo 7 Pro vs OnePlus 11R: डिस्प्ले और स्पेसिफिकेशन
- iQoo Neo 7 Pro 5G में 6.78 इंच फुल HD+ एमोलेड डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 300Hz टच सैंपलिंग रेट, (1,080x2,400 पिक्सल) रिजॉल्यूशन के साथ आता है। फोन में स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 प्रोसेसर, 12GB तक LPDDR5 रैम और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज मिलता है।
- Oneplus 11R में 6.74 इंच का फुल एचडी प्लस कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले है, जो 2772×1240 पिक्सल रिजॉल्यूशन, 1450 निट्स की पीक ब्राइटनेस, 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, 1440 हर्ट्ज हाई फ्रीक्वेंसी PWM डिमिंग और 100 प्रतिशत DCI P3 कलर गेमोट के साथ आता है। Oneplus 11R में क्वालकॉम Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर, 16 जीबी तक LPDDR5X रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज मिलता है।
- आईकू के लेटेस्ट फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में f/1.88 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सैमसंग GN5 सेंसर, f/2.2 के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल और f/2.2 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा मिलता है। फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।
- Oneplus 11R में भी ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा (Sony IMX890 सेंसर), सेकेंडरी कैमरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड-एंगल और तीसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस मिलता है। फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का पंच होल सेल्फी कैमरा मिलता है।
- iQoo Neo 7 Pro में 120W फ्लैश चार्ज सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी पैक की गई है। चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मिलता है।
- Oneplus 11R के साथ 5000mAh की बैटरी पैक की गई है, जो कि 100W सुपरवूक फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके साथ भी चार्जिंग के लिए USB Type-C पोर्ट मिलता है।
कुल मिलाकर देखे तो कीमत के हिसाब से दोनों ही फोन अच्छे स्पेसिफिकेशन के साथ आते हैं। लेकिन iQoo Neo 7 Pro आपको 5 हजार सस्ता मिलता है। दोनों ही फोन में प्रोसेसर, डिस्प्ले और बैटरी क्षमता कम से कम पेपर पर तो एक जैसी मिलती है। हालांकि, फास्ट चार्जिंग के मामले में iQoo आगे है। यानी iQoo Neo 7 Pro, OnePlus 11R बेस्ट वैल्यू फॉर मनी फोन है।