फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

32 इंच वाली इन 4 स्मार्ट LED TV में उठाएं HD क्वालिटी का मजा, कीमत 12999 रुपये से शुरू

Fri, 18 Sep 2020 04:16 PM IST
श्रीधर मिश्रा टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Fri, 18 Sep 2020 04:16 PM IST
विज्ञापन
here are cheapest Smart LED TV that comes under 15000 rupees in India
LG HD Ready Smart LED TV - फोटो : LG
अगर आप एक स्मार्ट एलईडी टीवी खरीदने की सोच रहे हैं और आपका बजट 15000 रुपये से कम है, तो हमारी यह खबर आपके बड़े काम आ सकती है। आज हम आपके लिए चार ऐसी स्मार्ट एलईडी टीवी लेकर आए हैं, जिनमें आपको 32 इंच की एचडी स्क्रीन मिलती है। इसके अलावा इन टीवी में आपको कई ओटीटी एप्स के साथ कई हाईटेक फीचर्स भी मिलते हैं। इन टीवी में आपको बेहतर पिक्चर क्वालिटी के साथ दमदार साउंड एक्सपीरियंस भी मिलता है। तो डालते हैं एक नजर।

 

LG HD Ready Smart LED TV

here are cheapest Smart LED TV that comes under 15000 rupees in India
LG HD Ready Smart LED TV - फोटो : LG
LG के इस एंट्री लेवल बजट स्मार्ट टीवी में 32 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इसकी कीमत 14,999 रुपये है। यह टीवी Web ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसमें Netflix, Amazon Prime Video, Disney+ Hotstar, और कई अन्य OTT एप्स मिलते हैं। इसमें 50Hz रिफ्रेश रेट के साथ HDR डिस्प्ले दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें सेट-टॉप बॉक्स को कनेक्ट करने के लिए दो एचडीएमआई पोर्ट दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें गेमिंग कंसोल और अन्य फीचर्स दिए गए हैं। हार्ड ड्राइव या पेन ड्राइव में प्लग करने के लिए इसमें एक यूएसबी पोर्ट दिया गया है। आप टीवी को अपने वाई-फाई से कनेक्ट कर सकते हैं। इसमें 10W आउटपुट के साथ फ्रंट में दो स्पीकर्स दिए गए हैं। इसमें डॉल्बी ऑडियो दिया गया है।

 

Samsung Wondertainment Series

here are cheapest Smart LED TV that comes under 15000 rupees in India
Samsung Wondertainment Series HD Ready LED Smart TV - फोटो : Samsung

सैमसंग के इस स्मार्ट टीवी में 32 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इसकी कीमत 14,999 रुपये है। यह टीवी सैमसंग के अपने टिजेन ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। इसमें कई OTT एप्स मिलते हैं। इसमें स्क्रीन-मिररिंग का भी फीचर मिलता है, जिससे आप अपने पर्सनल कंप्यूटर को कनेक्ट कर सकते हैं, और अपने लाइव कास्ट को भी शेयर कर सकते हैं। इसमें 60Hz रिफ्रेश रेट वाला HDR 10 स्क्रीन दिया गया है। इसमें दो एचडीएमआई पोर्ट और एक यूएसबी पोर्ट दिया गया है। इसमें 20W स्पीकर आउटपुट और डॉल्बी डिजिटल प्लस सराउंड साउंड सिस्टम दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

OnePlus TV 32Y1

here are cheapest Smart LED TV that comes under 15000 rupees in India
OnePlus Y Series HD Ready LED Smart Android TV 32Y1 - फोटो : OnePlus

वनप्लस ने जुलाई 2020 में अपनी Y सीरीज के साथ किफायती टीवी सेगमेंट में एंट्री की थी। इसकी कीमत 12,999 रुपये है। इसमें 91.4 फीसदी स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो का डिस्प्ले दिया गया है। यह स्मार्ट टीवी एंड्रॉयड टीवी 9 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसमें इनबिल्ट क्रोमकास्ट दिया है। यह एलेक्सा के साथ भी काम करता है। इसमें 60Hz का रिफ्रेश रेट डिस्प्ले दिया गया है। इसमें दो एचडीएमआई पोर्ट और दो यूएसबी पोर्ट दिए गए हैं। इसके रिमोट में Netflix, Amazon Prime Video, Youtube और Google Assistant डेडिकेटेड बटन दिया गया है। इसमें, 20W बॉक्स स्पीकर और डॉल्बी ऑडियो सिस्टम दिया गया है।

विज्ञापन

Mi TV 4A PRO

here are cheapest Smart LED TV that comes under 15000 rupees in India
Mi TV 4A PRO HD Ready Android LED TV - फोटो : Mi TV

Xiaomi की Mi TV 4A Pro स्मार्ट टीवी की कीमत 12,999 रुपये है। इसके डिस्प्ले में 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ विविड पिक्चर इंजन दिया गया है। यह एंड्रॉयड टीवी 9.0 के पैचवॉल ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। इसमें डेटा सेवर मोड भी मिलता है। इसमें दो यूएसबी पोर्ट के साथ तीन एचडीएमआई पोर्ट दिए गए हैं। Mi TV 4A Pro में डॉल्बी प्लस डीटीएस एचडी के साथ 20W का साउंड आउटपुट दिया गया है। इसके रिमोर्ट में Netflix, Amazon Prime Video के साथ Google Assistant डेडिकेटेड बटन दिया गया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed