फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

होली में रंग जमा देंगे ये 5 वाटरप्रूफ ब्लूटूथ स्पीकर्स, शुरुआती कीमत 325 रुपये

Tue, 19 Mar 2019 03:20 PM IST
प्रदीप पांडे टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रदीप पांडे Updated Tue, 19 Mar 2019 03:20 PM IST
विज्ञापन
Holi special : 5 Bluetooth wireless waterproof speakers, Starting from Rs 325
5 Bluetooth wireless waterproof speakers

होली का त्यौहार नजदीक है। सभी लोग अपने-अपने तरीके से होली की तैयारी कर रहे हैं, जाहिर-सी बात है आप भी कर ही रहे होंगे। होली में आप एक-दूसरे को रंग लगाएंगे और कुछ लोग डांस भी करेंगे तो इसके लिए आपको एक ऐसे स्पीकर की जरूरत होगी जिस पर यदि होली का रंग या पानी लग भी जाए तो उसमें कोई दिक्कत ना आए। तो आपके लिए बेहतर होगा कि आप ब्लूटूथ वायरलेस वाटरप्रूफ स्पीकर्स खरीदें। ऐसे स्पीकर्स आपको स्नैपडील, फ्लिपकार्ट और अमेजन जैसी साइट पर आसानी से 325 रुपये की शुरुआती कीमत पर मिल जाएंगे। आइए देखते हैं लिस्ट।

Holi special : 5 Bluetooth wireless waterproof speakers, Starting from Rs 325
SoundBot SB518 Bluetooth Speaker

SoundBot SB518 Bluetooth स्पीकर
इस स्पीकर को आप सिर्फ 999 रुपये में खरीद सकते हैं। इस स्पीकर पर पानी के हल्के छींटे और रंगों का असर नहीं होगा। इसमें 5 वाट का स्पीकर है और बैटरी को लेकर कंपनी ने 6 घंटे का दावा किया है। इसमें ब्लूटूथ 4.2 दिया गया है। इसमें कॉलिंग की भी सुविधा है। यह स्पीकर फ्लिपकार्ट पर 1,070 रुपये में बिक रहा है, जबकि स्नैपडील से इसे 999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके साथ एक साल की वारंटी मिलेगी। 
 

Holi special : 5 Bluetooth wireless waterproof speakers, Starting from Rs 325
OSRAY Wireless Pink Waterproof

OSRAY Wireless स्पीकर
इस स्पीकर की कीमत 325 रुपये है। इसकी खासियत यह है कि इसे आप किसी भी दीवार पर चिपका सकते हैं, हालांकि इसके साथ आपको कोई वारंटी नहीं मिलेगी। इसमें मेमोरी कार्ड स्लॉट भी दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Holi special : 5 Bluetooth wireless waterproof speakers, Starting from Rs 325
Zaap AQUA BOOM

Zaap AQUA BOOM
जाप के इस स्पीकर की कीमत 2,299 रुपये है और होली जैसे त्यौहार के लिए यह आपके लिए एक बेहतर विकल्प होगा। इसमें 7 वाट का स्पीकर है। साथ ही इसमें आपको 360 डिग्री ऑडियो एक्सपेरियंस मिलेगा। इसमें ब्लूटूथ 4.1, 3.5एमएम जैक है और इसके साथ 1 साल की वारंटी भी मिल रही है।

विज्ञापन
Holi special : 5 Bluetooth wireless waterproof speakers, Starting from Rs 325
MSEE S1

MSEE S1
इस स्पीकर को आप 1,247 रुपये में खरीद सकते हैं। इसमें 10 वाट का स्पीकर है और इसमें मेमोरी कार्ड की भी सुविधा है। इसके अलावा इसमें एफएम रेडियो और एलईडी टॉर्च भी दिया गया है, हालांकि इसके साथ कितने दिनों की वारंटी मिलेगी इसकी जानकारी फ्लिपकार्ट पर नहीं दी गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed