फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शाओमी ने भारत में लॉन्च किया सबसे सस्ता फोन Redmi Go, कीमत सिर्फ 4,499 रुपये

Tue, 19 Mar 2019 01:08 PM IST
प्रदीप पांडे टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रदीप पांडे Updated Tue, 19 Mar 2019 01:08 PM IST
विज्ञापन
Xiaomi Launched Redmi Go in India, Know price and specifications
Xiaomi Redmi Go

चाइनीज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi अपना सबसे सस्ता और पहला एंड्रॉयड गो स्मार्टफोन रेडमी गो भारत में लॉन्च कर दिया है। फोन की लॉन्चिंग 19 मार्च को नई दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में हुई। बता दें कि इस फोन को पहली बार इसी साल जनवरी में फिलीपींस में लॉन्च किया गया था। तो आइए जानते हैं इस फोन की कीमत और खासियत।

Xiaomi Launched Redmi Go in India, Know price and specifications
REDMI GO

Xiaomi के Redmi Go में 5 इंच की एचडी डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिजॉल्यूशन 720x1280 पिक्सल है। इसके अलावा इस फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर है। वहीं इसमें ग्राफिक्स के लिए 308 GPU मिलेगा। 

Xiaomi Launched Redmi Go in India, Know price and specifications
REDMI GO

रेडमी गो में 1 जीबी रैम और 8 जीबी स्टोरेज है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन के कैमरे की बात करें इसमें 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जिसका अपर्चर f/2.0 है, वहीं फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/2.2 है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Xiaomi Launched Redmi Go in India, Know price and specifications
REDMI GO

इस फोन में 3000एमएएच की बैटरी है और कनेक्टिविटी के लिए इसमें डुअल सिम सपोर्ट, माइक्रो यूएसबी पोर्ट, वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.2 और 4G LTE का सपोर्ट मिलेगा। फोन में .3.5 एमएम का हेडफोन जैक भी है। फोन में आप एक साथ दो सिम कार्ड और एक मेमोरी कार्ड इस्तेमाल कर सकेंगे।

विज्ञापन
Xiaomi Launched Redmi Go in India, Know price and specifications
REDMI GO
रेडमी गो की कीमत की बात करें तो इस फोन की कीमत 4,499 रुपये है। फोन की बिक्री 22 मार्च से फ्लिपकार्ट, एमआई होम और एमआई स्टोर से दोपहर 12 बजे होगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed