फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

HONOR 10 Lite रिव्यू : कितना दम है ऑनर के इस 24MP फ्रंट कैमरे वाले फोन में?

Thu, 21 Feb 2019 06:28 PM IST
प्रदीप पांडे प्रदीप पाण्डेय, अमर उजाला, नोएडा
प्रदीप पाण्डेय, अमर उजाला, नोएडा Published by: प्रदीप पांडे Updated Thu, 21 Feb 2019 06:28 PM IST
विज्ञापन
HONOR 10 Lite Review in Hindi
Honor 10 Lite Review - फोटो : amar ujala

हुवावे के सब-ब्रांड Honor ने कुछ दिन पहले भारत में अपना नया सेल्फी स्मार्टफोन Honor 10 lite लॉन्च किया है। इस फोन को खासकर डिजाइन और सेल्फी के दीवानों के लिए लॉन्च किया गया है। इस फोन की बिक्री भी भारत में हो रही है। ऑनर 10 लाइट हमें रिव्यू के लिए भी मिला था जिसे हमने 15 दिनों तक इस्तेमाल किया। तो आइए रिव्यू में जानते हैं कैसा है ऑनर का यह बजट स्मार्टफोन?

Honor 10 Lite की स्पेसिफिकेशन
सबसे पहले फोन की स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Honor 10 Lite में 6.21 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 2340×1080 पिक्सल है। कड़ी धूप में भी डिस्प्ले को लेकर परेशानी नहीं होती है। डिस्प्ले में रंगों का मिश्रण बढ़िया है और व्यूइंग एंगल भी अच्छा है। ऑटो ब्राइटनेस बखूबी काम करता है। टच स्मूथली काम करता है। डिस्प्ले में आपको वॉटरड्रॉप नॉच मिलता है।

HONOR 10 Lite Review in Hindi
Honor 10 Lite Review

ऑनर 10 लाइट सॉफ्टवेयर
इस फोन के प्रोसेसर की बात करें तो इसमें 2.2GHz का हाईसीलिकॉन किरिन 710 ऑक्टाकोर प्रोसेसर है। इसके अलावा फोन में एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित EMUI 9.0 यूजर इंटरफेस मिलेगा। यह फोन 4GB/6GB रैम व 64GB स्टोरेज वेरियंट में उपलब्ध है। स्टोरेज को मेमोरी कार्ड की मदद से 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। रिव्यू के लिए हमें 6 जीबी रैम वाला वेरियंट मिला था

विज्ञापन
विज्ञापन
HONOR 10 Lite Review in Hindi
Honor 10 Lite Review

Honor 10 Lite का कैमरा
फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा मिलेगा जिसमें एक कैमरा 13 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर F/1.8 और दूसरा 2 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर F/2.4 है। कैमरे से आप फुल एचडी वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं। वहीं फ्रंट कैमरा 24 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर F/2.0 है। दोनों कैमरे के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और फ्लैश लाइट का सपोर्ट मिलता है। कैमरे के साथ आपको पोट्रेट, नाइट, एआई और अपर्चर जैसे मोड मिलते हैं। रियर कैमरे के साथ आपको प्रो मोड भी मिलता है दूसरे शब्दों में कहें तो यह एक तरह से मैनुअल मोड है। कैमरे में आपको टाइम लैप्स का ऑप्शन तो मिलता है लेकिन स्लो मोशन का विकल्प नहीं मिलता है।

विज्ञापन
HONOR 10 Lite Review in Hindi
Honor 10 Lite Review

ऑनर 10 लाइट की कनेक्टिविटी और कीमत
इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट, 4जी वीओएलटीई सपोर्ट, वाई-फाई, फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अलनॉक, ब्लूटूथ 4.2 और 3400mAh की बैटरी मिलेती है जिसे फुल चार्ज करने में 2 घंटे का वक्त लगता है। फोन में 3.5एमएम का हेडफोन जैक भी है। फोन के साथ बॉक्स में आपको एडाप्टर, माइक्रो यूएसबी केबल, मोबाइल कवर, यूजर गाइड, वारंटी कार्ड और फोन मिलता है। Honor 10 Lite के 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 13,999 रुपये और 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 17,999 रुपये है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed