तमाम लीक्स और दावे वाली रिपोर्ट्स के बाद सैमसंग ने आखिरकार अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी एस10, गैलेक्सी एस10 प्लस और गैलेक्सी एस10ई को लॉन्च कर दिया है। इन तीनों फोन में सैमसंग ने डिस्प्ले में पंच होल कैमरा दिया है और इसके अलावा इन स्मार्टफोन्स में आपको फास्ट वायरलेस चार्जिंग के साथ डायेनेमिक एमोलेड डिस्प्ले मिलेगी। साथ ही एक फोन से दूसरे फोन को आप वायरलेस चार्जिंग की मदद से चार्ज भी कर सकेंगे। आइए जानते हैं तीनों फोन की खासियतों के बारे में।
सैमसंग गैलेक्सी S10, S10+ और S10e हुए लॉन्च, मिलेगा वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैमसंग गैलेक्सी एस10 की स्पेसिफिकेशन
Samsung Galaxy S10 में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड पाई 9.0 मिलेगा। इस फोन में 6.1 इंच की QHD+ कर्व्ड डायनेमिक एमोलेड इनफिनिटी ओ डिस्प्ले मिलेगी जिसकी आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। इसके अलावा इस फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर है जिसकी क्लॉक स्पीड 2.8GHz है, हालांकि अलग-अलग देशों में अलग-अलग प्रोसेसर के साथ इसे पेश किया जाएगा। इस फोन में 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी और 512 जीबी की स्टोरेज मिलेगी जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकेगा।
सैमसंग गैलेक्सी एस10 का कैमरा
फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें तीन रियर कैमरे है जिनमें 12 मेगापिक्सल का 77 डिग्री एंगल वाला, 12 मेगापिक्सल का 45 डिग्री एंगल वाला टेलीफोटो लेंस और 16 मेगापिक्सल का 123 डिग्री एंगल वाला अल्टा वाइड लेंस है। इसके साथ 10x डिजिटल जूम मिलेगा। वहीं सेल्फी के लिए आपको 10 मेगापिक्सल का f/1.9 अपर्चर वाला कैमरा मिलेगा। फ्रंट कैमरा के लिए डिस्प्ले में एक छेद दिया गया है फोन पर आप 4के वीडियो कॉलिंग भी कर सकते हैं।
सैमसंग गैलेक्सी एस10 की कनेक्टिविटी और कीमत
फोन में हर्ट रेट सेंसर, जीपीएस, कंपास, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, 3.5एमएम का हेडफोन जैक, टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट और 3400mAh की बैटरी है। गेमिंग के लिए डॉल्बी एटम और फास्ट वायरलेस चार्जिंग 2.0 मिलती है।
सैमसंग गैलेक्सी एस10 की कीमत
सैमसंग गैलेक्सी एस10 की शुरुआती कीमत 899.99 अमेरिकी डॉलर यानि करीब 63,900 रुपये है और यह फोन प्रिज्म ब्लैक, प्रिज्म ब्लू, प्रिज्म ग्रीन और प्रिज्म व्हाइट कलर वेरियंट में मिलेगा। इस फोन की बिक्री 8 मार्च से अमेरिका में शुरू होगी, वहीं प्री-ऑर्डर 21 फरवरी से शुरू हो गई है। बता दें कि सैमसंग गैलेक्सी एस10 के साथ कंपनी ने गैलेक्सी एस10 प्लस और गैलेक्सी एसई को पेश किया। गैलेक्सी एस10ई में 5.8 इंच की डिस्प्ले है और गैलेक्सी एस10प्लस में 6.4 इंच की डिस्प्ले है। इन फोन में भी वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा।गैलेक्सी एस10 प्लस की शुरुआती कीमत $999.99 यानि करीब 71,000 रुपये और गैलेक्सी एस10ई की शुरुआती कीमत 53,300 रुपये है।