फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सैमसंग गैलेक्सी फोल्ड हुआ लॉन्च, दो डिस्प्ले के साथ मिलेगी 12GB रैम

Thu, 21 Feb 2019 10:48 AM IST
kapil sharma टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: kapil sharma Updated Thu, 21 Feb 2019 10:48 AM IST
विज्ञापन
Samsung Galaxy Fold Launched with 12GB of RAM and 7.3-Inch Infinity Flex Display
Galaxy Fold

Samsung ने एक लंबे इंतजार के बाद आखिरकार अपना पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। सैमसंग गैलेक्सी फोल्ड की लॉन्चिंग सैनफ्रांसिस्कों में आयोजित गैलेक्सी अनपैक्ड 2019 इवेंट में हुई। सैमसंग गैलेक्सी फोल्ड के साथ इस इवेंट में सैमसंग ने एस सीरीज के तहत गैलेक्सी एस10, गैलेक्सी एस10ई और गैलेक्सी एस10 प्लस भी लॉन्च किए। सैमसंग फोल्ड की खासियतों की बात करें तो इसमें दो डिस्प्ले है और यह फोन किताब की तरह मुड़ जाता है।

Samsung Galaxy Fold Launched with 12GB of RAM and 7.3-Inch Infinity Flex Display
Galaxy Fold
Samsung Galaxy Fold की स्पेसिफिकेशन

सैमसंग गैलेक्सी फोल्ड की स्पेसिफिकेशन की बात करें तो कंपनी ने इसके प्रोसेसर का खुलासा नहीं किया है, लेकिन यह प्रोसेसर 7nm प्रोसेस से तैयार किया गया है। कहा जा रहा है कि इसमें क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर है। इस फोन में 7.3 इंच की इनफिनिटी फ्लेक्स डायनेमिक एमोलेड प्राइमरी डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1536x2152 पिक्सल है।

Samsung Galaxy Fold Launched with 12GB of RAM and 7.3-Inch Infinity Flex Display
Galaxy Fold

वहीं दूसरी डिस्प्ले 4.6 इंच की सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 840x1960 पिक्सल है। फोन की स्टोरेज की बात करें तो इसमें 12GB रैम के साथ 512GB की स्टोरेज मिलेगी जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से नहीं बढ़ाया जा सकता है। इस फोन में दो बैटरी दी गई हैं जिनकी कुल क्षमता 4380mAh है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Fold Launched with 12GB of RAM and 7.3-Inch Infinity Flex Display
Galaxy Fold
सैमसंग गैलेक्सी फोल्ड में हैं 6 कैमरे

इस फोन में कुल 6 कैमरे है जिनमें से 3 पीछे की ओर, 2 अंदर की ओर और एक फ्रंट में है। फोन में रियर पैनल पर 16 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल वाला पहला लेंस, 12 मेगापिक्सल का वाइड एंगल वाला लेंस और 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस है। वहीं फ्रंट में 10 मेगापिक्सल व 8 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा सेटअप है। वहीं सेल्फी कैमरा भी 10 मेगापिक्सल का है। ऐसे में आपका किसी भी एंगल से मुड़ा होगा तब भी आप फोटो क्लिक कर सकेंगे।

विज्ञापन
Samsung Galaxy Fold Launched with 12GB of RAM and 7.3-Inch Infinity Flex Display
Galaxy Fold

Samsung Galaxy Fold की कीमत और उपलब्धता
सैमसंग के मुताबिक गैलेक्सी फोल्ड की बिक्री 26 अप्रैल 2019 से कुछ चुनिंदा देशों में होगी। इस फोन की कीमत 1980 अमेरिकी डॉलर यानि करीब 1,41,300 रुपये होगी। यह फोन ग्रीन, ब्लू, सिल्वर और ब्लैक कलर वेरियंट में मिलेगा। यह फोन 4जी एलटीई और 5जी वेरियंट में मिलेगा। भारत में इस फोन की लॉन्चिंग के बारे में कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed