फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Huawei P30 Lite की पहली सेल आज, इसमें है 32MP का सेल्फी कैमरा

Thu, 25 Apr 2019 11:09 AM IST
प्रदीप पांडे टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रदीप पांडे Updated Thu, 25 Apr 2019 11:09 AM IST
विज्ञापन
Huawei P30 Lite First sale in India today, price offers and specifications
Huawei P30 Lite

चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी हुवावे ने अप्रैल की शुरुआत में भारत में अपने 2 स्मार्टफोन लॉन्च किए थे जिनमें हुवावे पी30 प्रो और हुवावे पी30 लाइट शामिल हैं। इनमें से पी30 लाइट की बिक्री आज यानि 25 अप्रैल से शुरू हो रही है। हुवावे पी30 लाइट की खासियतों की बात करें तो इसमें तीन रियर कैमरा सेटअप दिया गया है।

Huawei P30 Lite First sale in India today, price offers and specifications
huawei p30 lite

Huawei P30 Lite की स्पेसिफिकेशन
फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड पाई 9.0.1 आधारित EMUI मिलेगा। इसके अलावा फोन में 6.15 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2312 पिक्सल है। फोन में ऑक्टाकोर हाई-सीलिकन किरिन 710 प्रोसेसर मिलेगा। यह फोन 4 और 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट में मिलेगा।

Huawei P30 Lite First sale in India today, price offers and specifications
Huawei P30 Lite

Huawei P30 Lite का कैमरा
इस फोन में तीन रियर कैमरे हैं जिनमें एक कैमरा 24 मेगापिक्सल का वाइड एंगल है जिसका अपर्चर f/1.8 है, दूसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड एंगल है और तीसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का है। वहीं इस फोन के फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा है जिसका अपर्चर f/2.0 है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Huawei P30 Lite First sale in India today, price offers and specifications
huawei p30 lite

Huawei P30 Lite की कनेक्टिविटी
फोन में डुअल 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ v5.0, जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और एफएम रेडियो मिलेगा। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर है जो कि फोन के बैक पैनल पर है। इसमें 3340mAh की बैटरी मिलेगी जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

विज्ञापन
Huawei P30 Lite First sale in India today, price offers and specifications
Huawei P30 Lite

Huawei P30 Lite की कीमत
फोन की कीमत की बात करें तो इसके 4 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 19,990 रुपये और 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 22,990 रुपये है। यह फोन मिडनाइट ब्लैक, पीकॉक ब्लू कलर वेरियंट में मिलेगा। फोन को ऑफलाइन स्टोर से भी खरीदा जा सकता है। फोन के साथ जियो की ओर से 2.2 टीबी डाटा और 2,200 रुपये का कैशबैक मिलेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed