इनफिनिक्स ने हाल ही में भारतीय बाजार में अपने नए स्मार्टफोन Infinix Hot 10 को लॉन्च किया है। इस फोन में पंचहोल डिस्प्ले मिलेगी। इसके अलावा Infinix Hot 10 के फ्रंट में डुअल सेल्फी फ्लैश लाइट दी गई है। इस फोन में बैटरी सेविंग के लिए पावर मैराथन टेक्नोलॉजी दी गई है जो बैटरी लाइफ को 25 फीसदी तक बढ़ा सकती है। इस फोन में दमदार प्रोसेसर मीडियाटेक हीलियो जी70 भी दिया गया है।
Infinix Hot 10: 6GB+128GB मेमोरी वाले इस फोन की पहली सेल आज, कीमत 9,999 रुपये
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Infinix Hot 10 की कीमत
Infinix Hot 10 के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 9,999 रुपये है। यह फोन अंबर रेड, मूनलाइट जेड, ऑब्सडियन ब्लैक और ऑशियन वेव कलर वेरियंट में मिलेगा। फोन की बिक्री फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज में आज से शुरू हो रही है।
Infinix Hot 10 की स्पेसिफिकेशन
Infinix Hot 10 में 6.78 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720x1640 पिक्सल है। डिस्प्ले पंचहोल स्टाइल में है। फोन में एंड्रॉयड 10 आधारित XOS 7.0 दिया गया है। इसके अलावा इसमें मीडियाटेक हीलियो G70 प्रोसेसर है जिसके साथ 6 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज दी गई है।
इनफिनिक्स के इस फोन में चार रियर कैमरे हैं जिनमें मेन कैमरा 16 मेगापिक्सल का है। वहीं दो लेंस 2-2 मेगापिक्सल के और तीसरा लेंस एआई लेंस है। सेल्फी के लिए इस फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Infinix Hot 10 की बैटरी
Infinix Hot 10 में 5200mAh की बैटरी है जो 10 वॉट की फास्ट चार्जिंग के साथ आती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, 4जी, माइक्रो यूएसबी पोर्ट और 3.5एमएम का हेडफोन जैक दिया गया है।