फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Samsung Galaxy F41 की पहली सेल आज, मिल रही 1,500 रुपये की छूट

Fri, 16 Oct 2020 10:11 AM IST
प्रदीप पाण्डेय टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रदीप पाण्डेय Updated Fri, 16 Oct 2020 10:11 AM IST
विज्ञापन
Samsung Galaxy F41 Sale starts via Flipkart for First Time Today Price and Specifications and Offers
Samsung Galaxy F41 - फोटो : AMAR UJALA

सैमसंग की एफ सीरीज के पहले स्मार्टफोन Samsung Galaxy F41 की आज यानी 16 अक्तूबर को पहली सेल है। Samsung Galaxy F41 को आज फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डेज सेल में खरीदा जा सकेगा। Samsung Galaxy F41 ट्रिपल रियर कैमरा के साथ आता है। इसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी लेंस है। इसके अलावा इस फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फ्लिपकार्ट की इस सेल में Samsung Galaxy F41 को 1,500 रुपये सस्ता खरीदा जा सकता है।

Samsung Galaxy F41 Sale starts via Flipkart for First Time Today Price and Specifications and Offers
Samsung Galaxy F41 - फोटो : AMAR UJALA

Samsung Galaxy F41 के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 16,999 रुपये है, वहीं 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 17,999 रुपये है। यह फोन फ्यूजन ग्रीन, फ्यूजन ब्लू और फ्यूजन ब्लैक कलर वेरियंट में मिलेगा। फोन को लॉन्चिंग ऑफर के तहत 1,500 रुपये की छूट के साथ 15,499 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है।

Samsung Galaxy F41 Sale starts via Flipkart for First Time Today Price and Specifications and Offers
Samsung Galaxy F41 - फोटो : AMAR UJALA

इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड 10 आधारित One UI Core दिया गया है। इसमें 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले दी गई है। फोन में Exynos 9611 प्रोसेसर, 6 जीबी रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy F41 Sale starts via Flipkart for First Time Today Price and Specifications and Offers
Samsung Galaxy F41 - फोटो : AMAR UJALA

Galaxy F41 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें मेन कैमरा 64 मेगापिक्सल का है, वहीं दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड और तीसरा लेंस 5 मेगापिक्सल का टेरीटरी सेंसर जिसमें लाइफ फोकस का भी सपोर्ट है। फोन के साथ 4के वीडियो रिकॉर्डिंग की भी सुविधा दी गई है।  सेल्फी के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा।

विज्ञापन
Samsung Galaxy F41 Sale starts via Flipkart for First Time Today Price and Specifications and Offers
Samsung Galaxy F41 - फोटो : AMAR UJALA

सैमसंग के इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, 3.5 एमएम का हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप सी चार्जिंग पोर्ट है। फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। इसमें 6000mAh की बैटरी है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। बॉक्स में 15 वॉट का फास्ट चार्जर मिलेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed