फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

20MP फ्रंट कैमरे साथ भारत में लॉन्च हुआ यह फोन, कीमत 8,999 रुपये

Tue, 06 Feb 2018 02:19 PM IST
टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 06 Feb 2018 02:19 PM IST
विज्ञापन
Infinix Hot S3 launched in India With 20 Megapixel Selfie Camera at Rs 8999
Infinix Hot S3

दमदार फ्रंट कैमरे के साथ बाजार में स्मार्टफोन पेश करना अब एक ट्रेंड बन गया है। इसी कड़ी में Infinix मोबाइल ने भारत में अपना नया फोन Infinix Hot S3 लॉन्च किया है। इस फोन में 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

Infinix Hot S3 launched in India With 20 Megapixel Selfie Camera at Rs 8999
Infinix Hot S3

इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसमें LED लाइट के साथ दिया गया 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इसके अलावा इस फोन में आपको फुल व्यू डिस्प्ले मिलेगी। फ्रंट कैमरे के साथ बोकेह इफेक्ट भी है जिसकी मदद से आप बैकग्राउंड को ब्लर कर सकेंगे।

Infinix Hot S3 launched in India With 20 Megapixel Selfie Camera at Rs 8999
Infinix Hot S3

इनफिनिक्स हॉट एस3 के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें डुअल नैनो सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड ओरियो 8.0, 5.65 इंच की HD+ डिस्प्ले, क्वॉलकॉम का ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 505 GPU, 3GB/4GB रैम, 32GB/64GB स्टोरेज मिलेगी जिसे 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Infinix Hot S3 launched in India With 20 Megapixel Selfie Camera at Rs 8999
Infinix Hot S3

फोनन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैम है जिसका अपर्चर f/2.0 है और इसके साथ डुअल LED फ्लैश लाइट दी गई है। वहीं फ्रंट कैमरा 20 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/2.0 है। फ्रंट कैमरे के साथ भी डुअल LED फ्लैश लाइट है। कनेक्टिविटी के लिए फोन ब्लूटूथ 4.2, OTG, Wi-Fi, 4G VoLTE, 3.5mm का हेडफोन जैक और 4000mAh की बैटरी है।

विज्ञापन
Infinix Hot S3 launched in India With 20 Megapixel Selfie Camera at Rs 8999
Infinix Hot S3

Infinix Hot S3 के 3GB रैम/32GB स्टोरेज की कीमत 8,999 रुपये और 4GB रैम/64GB स्टोरेज की कीमत 10,999 रुपये है। इस फोन की बिक्री 12 फरवरी को फ्लिपकार्ट से फ्लैश सेल के जरिए होगी। यह फोन सैंडस्टोन ब्लैक ब्रश गोल्ड कलर वेरियंट में मिलेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed