फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

iPhone 15 Series: नए आईफोन में हर रोज आ रही है परेशानी, अब तक सामने आईं ये पांच दिक्कतें

Thu, 28 Sep 2023 02:48 PM IST
प्रदीप पाण्डेय टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रदीप पाण्डेय Updated Thu, 28 Sep 2023 02:48 PM IST
विज्ञापन
iPhone 15 series Issues are up 5 Common Problems We are Hearing
iPhone 15 series Issues - फोटो : अमर उजाला

एपल ने इस महीने की शुरुआत में ही iPhone 15 सीरीज लॉन्च की है। iPhone 15 सीरीज की बिक्री भी भारत समेत दुनिया के कई देशों में शुरू हो गई है, लेकिन लोगों के हाथ में पहुंचने के बाद लोग परेशान हैं। लोग iPhone 15 के साथ आ रही दिक्कतों को लेकर लगातार शिकायत कर रहे हैं। सबसे ज्यादा शिकायतें फोन के गर्म होने को लेकर सामने आई हैं। आइए iPhone 15 सीरीज को लेकर अब तक सामने आईं सभी दिक्कतों के बारे में जानते हैं...

iPhone 15 series Issues are up 5 Common Problems We are Hearing
iPhone 15 - फोटो : सोशल मीडिया

खूब गर्म हो रहा iPhone 15
नए आईफोन के यूजर्स फोन के गर्म होने से सबसे ज्यादा परेशान हैं। यूजर्स का दावा है कि फोन के कैमरे को इस्तेमाल करने पर यह गर्म हो रहा है। इसके अलावा गेमिंग के दौरान भी आईफोन गर्म हो रहा है। इसके अलावा चार्जिंग के समय भी iPhone 15 गर्म हो रहा है। एपल ने गर्म हो रहे आईफोन को टीक करने के लिए एपल ने एक अपडेट भी जारी किया है।
 

iPhone 15 series Issues are up 5 Common Problems We are Hearing
iPhone 15, iPhone 15 Plus - फोटो : अमर उजाला

सेटअप के दौरान फ्रीज हो रहा आईफोन
कई यूजर्स ने शिकायत की है कि नया iPhone 15 सेटअप के दौरान फ्रीज हो गया था। एपल का लोगो स्क्रीन से हट ही नहीं रहा था। यह दिक्कत लोगों को तब आई है जब उन्होंने पुराने फोन से ट्रांसफर करने की कोशिश की। नए अपडेट में इस बग को फिक्स कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
iPhone 15 series Issues are up 5 Common Problems We are Hearing
iOS 17 - फोटो : Apple
स्लो और लैग की दिक्कत
कुछ iPhone 15 यूजर्स ने फोन के स्लो होने की शिकायत की है। यूजर्स का दावा है कि iOS 17 के साथ फोन स्लो हो गया है और कई बार लैग (अटक) भी कर रहा है।
 
विज्ञापन
iPhone 15 series Issues are up 5 Common Problems We are Hearing
iphone 15 Titanium frame - फोटो : अमर उजाला

टाइटेनियम बॉडी
एपल जिस टाइटेनियम बॉडी को लेकर सबसे ज्यादा प्रचार कर रहा है, उसी बॉडी ने यूजर्स को परेशान कर दिया है। यूजर्स का कहना है कि उनका फोन काफी गंदा हो रहा है। इसके अलावा बॉडी पर आसानी से स्क्रैच पड़ रहे हैं। कई यूजर्स ने नए फोन को बॉक्स से निकालते ही स्क्रैच की शिकायत की है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed