आईटेल ने मंगलवार को भारत के सबसे सस्ते 5G स्मार्टफोन Itel P55 5G को लॉन्च किया। इस फोन को 10 हजार रुपये से भी कम कीमत में पेश किया गया है। इसमें मीडियाटेक डाइमेंशन 6080 प्रोसेसर और 128 जीबी स्टोरेज मिलता है। इसी कीमत पर हाल ही में POCO M6 Pro 5G फोन को भी पेश किया गया है। इस फोन के साथ भी दमदार स्पेसिफिकेशन मिलते हैं। यदि आप भी किफायती कीमत में 5G फोन खरीदना चाहते हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको दोनों फोन के सभी फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के बारे में बताएंगे। चलिए जानते हैं।
POCO M6 Pro vs Itel P55: भारत के सबसे सस्ते 5G फोन, आपके लिए कौन-सा है बेस्ट? जानें सभी फीचर्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Poco M6 Pro 5G में 90Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.79 इंच का LCD डिस्प्ले है। वहीं itel P55 में 6.6 इंच HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 90 Hz का रिफ्रेश रेट और (1600x720 पिक्सल) रिजॉल्यूशन है।
फोन में स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 प्रोसेसर, 6 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज मिलती है। Poco M6 Pro 5G में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है। इसके अलावा IR ब्लास्टर और हेडफोन जैक भी मिलता है। वहीं Itel P55 5G में मीडियाटेक डाइमेंशन 6080 प्रोसेसर, 8 जीबी रैम और 128 जीबी तक स्टोरेज का सपोर्ट है। इसके साथ एंड्रॉयड 13 आधारित ItelOS यूआई मिलता है। इसके साथ भी साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर है।
Poco M6 Pro 5G और Itel P55 5G में डुअल रियर कैमरा मिलता है। पोको फोन में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी लेंस और 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी लेंस है। वहीं आईटेल के साथ भी 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी लेंस और सेकेंडरी एआई लेंस मिलता है। दोनों फोन में सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है।
POCO M6 Pro 5G vs Itel P55 5G: बैटरी
Poco M6 Pro 5G में 5000mAh की बैटरी और 18W की फास्ट चार्जिंग मिलती है। बॉक्स में 22.5W का चार्जर मिलता है। वहीं Itel P55 5G में 5000 mAh बैटरी और फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। दोनों फोन के साथ चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मिलता है।
कुल मिलाकर कीमत के हिसाब से दोनों ही फोन कई दमदार फीचर्स से लैस हैं। फास्ट चार्जिंग, सेकेंडरी कैमरा, बड़ी डिस्प्ले और प्रोसेसर के मामले में POCO M6 Pro 5G आगे है। इसमें IR ब्लास्टर भी मिलता है।