फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lava Blaze Pro Vs Galaxy F14: 13 हजार की कीमत में कौन-सा 5G फोन खरीदना है समझदारी? जानें सभी फीचर्स

Tue, 26 Sep 2023 04:22 PM IST
विशाल मैथिल टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विशाल मैथिल Updated Tue, 26 Sep 2023 04:22 PM IST
विज्ञापन
Lava Blaze Pro vs Samsung Galaxy F14 Which is Better 5g Phone Know Price and Specification full Comparison
Lava Blaze Pro Vs Samsung Galaxy F14: - फोटो : अमर उजाला

लावा ने अपने नए फोन Lava Blaze Pro 5G को भारत में लॉन्च कर दिया है। इसमें मीडियाटेक Dimensity 6020 प्रोसेसर दिया गया है। फोन की कीमत 13 हजार रुपये से भी कम है। इसी कीमत पर सैमसंग का Galaxy F14 भी आता है, जो 6000mAh बैटरी क्षमता से लैस है। कीमत के हिसाब से दोनों ही फोन कई दमदार फीचर्स और स्पेसिफिकेशन से लैस हैं। यदि आपका बजट 13 हजार रुपये है और आप 5G फोन खरीदना चाहते हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको इन दोनों फोन की सभी स्पेसिफिकेशन के बारे में बताएंगे। चलिए जानते हैं। 

Lava Blaze Pro vs Samsung Galaxy F14 Which is Better 5g Phone Know Price and Specification full Comparison
Lava Blaze Pro Vs Samsung Galaxy F14: - फोटो : अमर उजाला

Lava Blaze Pro Vs Samsung Galaxy F14: डिस्प्ले 
Lava Blaze Pro 5जी में 6.78 इंच का डिस्प्ले मिलता है। इसके साथ 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। वहीं Samsung Galaxy F14 5G में 6.6 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले पैनल है। इसके साथ भी 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट  मिलता है। फोन में  कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन भी है। 

Lava Blaze Pro vs Samsung Galaxy F14 Which is Better 5g Phone Know Price and Specification full Comparison
Samsung Galaxy F14 5G - फोटो : Samsung
Lava Blaze Pro Vs Samsung Galaxy F14: प्रोसेसर और रैम 

Lava Blaze Pro में एंड्रॉयड 13 के साथ मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6020 प्रोसेसर मिलता है। फोन में 8 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक स्टोरेज मिलता है। रैम को 16 जीबी तक वर्चुअली बढ़ाया जा सकता है। वहीं Galaxy F14 5G में Exynos 1330 प्रोसेसर और एंड्रॉयड 13 आधारित OneUI 5.0 मिलता है। सैमसंग फोन में कंपनी चार साल के सिक्योरिटी अपडेट के साथ दो साल के लिए OS अपग्रेड देने का वादा किया है। Samsung Galaxy F14 5G में 6 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक स्टोरेज मिलता है। रैम को 12 जीबी तक वर्चुअली बढ़ाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Lava Blaze Pro vs Samsung Galaxy F14 Which is Better 5g Phone Know Price and Specification full Comparison
Lava Blaze Pro 5G - फोटो : अमर उजाला
Lava Blaze Pro Vs Samsung Galaxy F14: कैमरा 

Lava Blaze Pro के साथ डुअल रियर कैमरा मिलता है। इसके साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और सेकेंडरी AI कैमरा है। कैमरे के साथ EIS का सपोर्ट है। सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर मिलता है। वहीं सैमसंग गैलेक्सी F14 5G के साथ भी डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल और सेकेंडरी कैमरा 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मिलता है। सेल्फी के लिए 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। 

विज्ञापन
Lava Blaze Pro vs Samsung Galaxy F14 Which is Better 5g Phone Know Price and Specification full Comparison
Samsung Galaxy F14 5G - फोटो : Samsung
Lava Blaze Pro Vs Samsung Galaxy F14: बैटरी

Lava Blaze Pro में 5000mAh बैटरी पैक की गई है। इसके साथ 33W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। वहीं Galaxy F14 5G में 6,000 एमएएच की बड़ी बैटरी और 25 वाट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। 

कुल मिलाकर कीमत के हिसाब से दोनों ही फोन दमदार फीचर्स से लैस हैं। लेकिन सैमसंग फोन में आपको बड़ी बैटरी, बेहतर डिस्प्ले और सेल्फी कैमरा देखने मिलता है। वहीं Lava Blaze Pro 5G में ज्यादा रैम और ज्यादा फास्ट चार्जिंग है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed