{"_id":"66ed09fde5cd2e3ad506395a","slug":"iphone-16-iphone-16-plus-iphone-16-pro-and-iphone-16-pro-max-go-on-sale-in-india-price-2024-09-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"iPhone 16 Series: भारत में आज से शुरू हुई बिक्री, दिल्ली- मुंबई स्टोर पर लगी लंबी कतारें, जानें कीमत और ऑफर","category":{"title":"Gadgets","title_hn":"गैजेट्स","slug":"gadgets"}}
iPhone 16 Series: भारत में आज से शुरू हुई बिक्री, दिल्ली- मुंबई स्टोर पर लगी लंबी कतारें, जानें कीमत और ऑफर
Apple iPhone 16 सीरीज की बिक्री आज यानी 20 सितंबर से भारत समेत दुनिया के कई देशों में शुरू हो गई है। iPhone 16 सीरीज को खरीदने के लिए एपल के मुंबई और दिल्ली साकेत स्टोर में लंबी-लंबी कतारें लगी हैं। हालात ऐसे हो गए हैं कि अलग से सिक्योरिटी बुलानी पड़ी है। iPhone 16 सीरीज के तहत iPhone 16, iPhone 16 Plus, iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max लॉन्च हुए हैं। iPhone 16 सीरीज के साथ सबसे बड़ा बदलाव कैमरा कंट्रोल बटन के रूप में किया गया है।
2 of 7
आईफोन 16 सेल
- फोटो : PTI
iPhone 16 और iPhone 16 Plus अल्ट्रामरीन, टील, पिंक, व्हाइट, और ब्लैक रंगों में उपलब्ध होंगे। ये 128GB, 256GB, और 512GB स्टोरेज विकल्पों में आएंगे। iPhone 16 की शुरुआती कीमत 79,900 रुपये, जबकि iPhone 16 Plus की शुरुआती कीमत 89,900 रुपये है। अल्ट्रामरीन कलर में एपल ने पहली बार आईफोन पेश किया है।
3 of 7
iPhone 16 Pro max
- फोटो : Apple
iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max ब्लैक टाइटेनियम, नैचुरल टाइटेनियम, व्हाइट टाइटेनियम, और डेजर्ट टाइटेनियम रंगों में उपलब्ध हैं। ये फोन 128GB, 256GB, 512GB, और 1TB स्टोरेज विकल्पों में मिल रहे हैं। iPhone 16 Pro की शुरुआती कीमत 1,19,900 रुपये, जबकि iPhone 16 Pro Max की शुरुआती कीमत 1,44,900 रुपये है। सबसे महंगा यानी iPhone 16 Pro Max का 1TB स्टोरेज वेरियंट 1,84,900 रुपये का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
iPhone 16 Pro
- फोटो : Apple
iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max डुअल सिम का सपोर्ट है। दोनों में iOS 18 है और 3nm A18 Pro चिप है। दोनों फोन iOS 18.1 के रोलआउट के बाद Apple Intelligence फीचर्स का सपोर्ट करेंगे। Apple ने iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max में क्रमशः 6.3-इंच और 6.9-इंच Super Retina XDR OLED डिस्प्ले हैं, जिनमें 120Hz रिफ्रेश रेट (ProMotion), 2,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस और Apple का सेरामिक शील्ड प्रोटेक्शन शामिल है।
विज्ञापन
5 of 7
iPhone 16 Pro
- फोटो : Apple
दोनों iPhone 16 Pro मॉडलों में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 48-मेगापिक्सल का वाइड प्राइमरी कैमरा (f/1.78 अपर्चर), 12-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा (f/2.2 अपर्चर) और 12-मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा (f/2.8 अपर्चर) शामिल है। इसमें 'टेट्राप्रिज्म' पेरिस्कोप लेंस है, जो 5x ऑप्टिकल जूम देता है। फ्रंट में 12-मेगापिक्सल का TrueDepth कैमरा (f/1.9 अपर्चर) है, जो वीडियो कॉल और सेल्फी के लिए है। ये फोन 4K 120fps रिकॉर्डिंग को भी सपोर्ट करते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।