फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Review: इन पांच मामलों में Nothing Phone 2 से बेहतर है iQoo Neo 7 Pro, कीमत भी है 10 हजार कम

Thu, 13 Jul 2023 03:53 PM IST
विशाल मैथिल टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विशाल मैथिल Updated Thu, 13 Jul 2023 03:53 PM IST
विज्ञापन
iQoo Neo 7 Pro is better than Nothing Phone 2 in these specifications know features
Nothing Phone 2 Vs iQoo Neo 7 Pro - फोटो : अमर उजाला

Nothing Phone 2 भारत में लॉन्च हो गया है। Nothing Phone 2 में स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 प्रोसेसर के साथ 12 जीबी तक रैम और 512 जीबी तक की स्टोरेज पैक की गई है। इसी प्रोसेसर के साथ हाल ही में iQoo Neo 7 Pro को भी लॉन्च किया गया है। हालांकि, दोनों फोन की कीमत में 10 हजार का अंतर है। बता दें कि Nothing Phone 2 44,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर आता है, जबकि iQoo Neo 7 Pro को 34,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है। लेकिन iQoo Neo 7 Pro कई मामलों में Nothing Phone 2 से भी बेहतर स्पेसिफिकेशन के साथ आता है। चलिए जानते हैं।

डिस्प्ले टच सैंपलिंग रेट

iQoo Neo 7 Pro is better than Nothing Phone 2 in these specifications know features
Nothing Phone 2 - फोटो : अमर उजाला

डिस्प्ले से शुरू करें तो, नथिंग फोन 2 में 6.7 इंच का फुल-एचडी प्लस एलटीपीओ ओएलईडी डिस्प्ले है जिसमें 120 हर्ट्ज तक का एडेप्टिव रिफ्रेश रेट,  240Hz टच सैंपलिंग रेट, SGS लो ब्लू लाइट सपोर्ट और HDR10+ सर्टिफिकेशन है। इसकी तुलना में, iQoo Neo 7 Pro थोड़े बड़े डिस्प्ले के साथ आता है जिसका राइज 6.78 इंच है। इसमें AMOLED पैनल मिलता है, जो फुल-एचडी प्लस रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 300Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ आता है। यानी आईकू में आपको ज्यादा टच सैंपलिंग रेट दिया गया है। 

iQoo Neo 7 Pro is better than Nothing Phone 2 in these specifications know features
iQoo Neo 7 Pro 5G - फोटो : iQoo
गेमिंग चिप और कूलिंग 

iQoo Neo 7 Pro और नथिंग फोन 2 के साथ स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 प्रोसेसर मिलता है। लेकिन, आईकू नियो 7 प्रो से साथ अतिरिक्त इंडीपेंडेंट गेमिंग चिपसेट दिया गया है, जो इस फोन को दमदार गेमिंग डिवाइस बनाता है। इसके अलावा आईकू नियो 7 प्रो में वेपर चेंबर कूलिंग सिस्टम भी मिलता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
iQoo Neo 7 Pro is better than Nothing Phone 2 in these specifications know features
Nothing Phone 2 - फोटो : अमर उजाला
बैटरी क्षमता

Nothing phone 2 में 4700mAh की बैटरी और 45 वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। जबकि iQoo Neo 7 Pro में ज्यादा बड़ी बैटरी 5,000mAh क्षमता और 120W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। यानी बैटरी क्षमता और फास्ट चार्जिंग के मामले में आईकू नियो 7 प्रो, नथिंग फोन 2 से काफी बेहतर है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed