फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत में लांच हुआ डुअल रियर कैमरा वाला यह फोन, कीमत सिर्फ 4,999 रुपये

Tue, 15 Jan 2019 05:13 PM IST
प्रदीप पांडे टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रदीप पांडे Updated Tue, 15 Jan 2019 05:13 PM IST
विज्ञापन
Itel A44 Air Lauched in India with dual rear camera at Rs 4,999
 Itel A44 Air

यदि आप भी किसी सस्ते स्मार्टफोन की तलाश में हैं और साथ ही यह भी चाहते हैं कि उसमें डुअल रियर कैमरा मिले तो चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Itel ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Itel A44 Air लांच कर दिया है।  Itel A44 Air में एंड्रॉयड ओरियो 8.1 का एंड्रॉयड गो एडिशन दिया गया है। इसके अलावा इस फोन में एआई सपोर्ट के साथ डुअल रियर कैमरा दिया गया है। फोन में फेस अनलॉक भी है।

Itel A44 Air Lauched in India with dual rear camera at Rs 4,999
Itel A44 Air

Itel A44 Air की कीमत
Itel A44 Air की भारत में कीमत 4,999 रुपये है। इसे किसी ऑफाइन स्टोर से खरीदा जा सकता है। यह फोन ब्लशर गोल्ड, एलिजेंट ब्लू और स्लेट ग्रे कलर वेरियंट में मिलेगा। फोन के साथ 100 दिन की वारंटी रिप्लेसमेंट भी मिल रही है।

Itel A44 Air Lauched in India with dual rear camera at Rs 4,999
 Itel A44 Air

Itel A44 Air की स्पेसिफिकेशन
इस फोन में 5.45 इंच की FWVGA डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। इसके अलावा फोन में डुअल सिम सपोर्ट और एंड्रॉयड गो दिया गया है। फोन में Unisoc का क्वॉडकोर SC9832E प्रोसेसर है जिसकी क्लॉक स्पीड 1.4GHz है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Itel A44 Air Lauched in India with dual rear camera at Rs 4,999
 Itel A44 Air

Itel A44 Air में आपको 1 जीबी रैम के साथ 8 जीबी की स्टोरेज मिलेगी जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक कैमरा 5 मेगापिक्सल का और दूसरा 0.08 मेगापिक्सल का है। 

विज्ञापन
Itel A44 Air Lauched in India with dual rear camera at Rs 4,999
 Itel A44

कैमरे के साथ एआई का सपोर्ट मिलेगा और इसमें नाइट व पोट्रेट मोड भी है। फोन में 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है जिसमें फेस अनलॉक का भी सपोर्ट है। Itel A44 Air में कनेक्टिविटी के लिए 4G VoLTE, 2400mAh की बैटरी मिलेगी। यह फोन आईटेल ए44 का अपग्रेडेड वर्जन है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed