Xiaomi Redmi Note 6 Pro भारत में कंपनी का काफी लोकप्रिय स्मार्टफोन है। इस फोन की फिलहाल फ्लैश सेल हो रही है, वहीं रेडमी नोट 6 प्रो को लेकर लोगों को गुमराह किया जा रहा है। आपमें से कई लोगों को व्हाट्सऐप पर HP-MISALE नाम से एक मैसेज मिला होगा जिसमें सिर्फ 11 रुपये में रेडमी नोट 6 प्रो देने का दावा किया जा रहा है। इस मैसेज के साथ एक लिंक भी मिल रहा है। आइए इस मैसेज की सच्चाई जानते हैं।
क्या सच में 11 रुपये में मिल रहा है रेडमी नोट 6 प्रो? कंपनी ने दिया यह बयान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाओमी रेडमी नोट 6 प्रो की स्पेसिफिकेशन
फोन की स्पेसिफिकेशन की बात करें तो रेडमी नोट 6 प्रो में कूलिंग के लिए पी2आई वाटर रिपेलेंट नैनो-टेक्नोलॉजी दी गई है। साथ ही इस फोन में आउट ऑफ बॉक्स MIUI 10 मिलेगा। रेडमी नोट 6 प्रो में डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड ओरियो 8.1 और 6.26 इंच की फुल एचडी प्लस आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है।
रेडमी नोट 6 प्रो का कैमरा
फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक कैमरा 12 मेगापिक्सल का और दूसरा 5 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट में भी डुअल कैमरे हैं जिनमें एक कैमरा 20 मेगापिक्सल और दूसरा 2 मेगापिक्सल का है। दोनों कैमरे एआई और ब्यूटी मोड के सपोर्ट के साथ आते हैं।