{"_id":"5c3d60febdec22733e07ae85","slug":"xiaomi-mi-tv-4x-pro-and-mi-tv-4a-pro-goes-to-sale-first-time-in-india-know-price-and-specifications","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Xiaomi के 55 इंच और 43 इंच स्मार्ट टीवी की पहली सेल आज, जानें कीमत व फीचर्स","category":{"title":"Gadgets","title_hn":"गैजेट्स","slug":"gadgets"}}
Xiaomi के 55 इंच और 43 इंच स्मार्ट टीवी की पहली सेल आज, जानें कीमत व फीचर्स
टेक डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रदीप पांडे
Updated Tue, 15 Jan 2019 09:56 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
mi smart tv
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Xiaomi ने हाल ही में भारत में अपने दो स्मार्ट टीवी लांच किए हैं जिनमें 55 इंच का Mi TV 4X Pro और 43 इंच का Mi TV 4A Pro शामिल हैं। शाओमी के इन दोनों टीवी में Amlogic 960X प्रोसेसर दिया गया है और इन टीवी में शाओमी के पैचवॉल व एंड्रॉयड टीवी दोनों का सपोर्ट दिया गया है। इन दोनों टीवी की बिक्री आज यानि 15 जनवरी को फ्लिपकार्ट, एमआई होम और एमआई डॉट से दोपहर 12 बजे से खरीदा जा सकेगा।
2 of 5
Xiaomi Mi TV
दोनों टीवी की खासियतों की बात करें तो इनमें 20W का स्टेरियो स्पीकर्स मिलेगा। साथ भी टीवी की किनारा भी कम है। टीवी की बॉडी की फिनिशिंग मेटालिक है। टीवी के साथ ब्लूटूथ रिमोट मिलेगा जिसमें गूगल असिस्टेंट का भी सपोर्ट होगा। रिमोट में बोलकर भी आप टीवी को ऑपरेट कर सकेंगे। इसके अलावा टीवी इनबिल्ट रूप से क्रोमकास्ट मिलेगा। इसके अलावा कंपनी ने 14 कंपनियों से वीडियो के लिए साझेदारी की है। इसमें में 2GB की रैम के साथ 8 जीबी की स्टोरेज दी गई है। टीवी में Amlogic 960X प्रोसेसर दिया गया है
3 of 5
xiaomi mi tv 4x pro
Mi TV 4X Pro (55 इंच) टीवी की डिस्प्ले का रिजॉल्यूशन 2160x3840 पिक्सल यानि 4K अल्ट्राएचडी है। इसके अलावा इसमें ग्राफिक्स के लिए माली 450 GPU मिलेगा। Mi TV 4A में 1 जीबी रैम के साथ 8 जीबी स्टोरेज दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi, ब्लूटूथ v4.2, तीन HDMI पोर्ट, 2 यूएसबी पोर्ट, 1 S/PDIF पोर्ट और एक इथरनेट पोर्ट है। टीवी में Amlogic 960X प्रोसेसर दिया गया है। इस टीवी की कीमत 39,990 रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
xiaomi mi tv 4a pro
Mi TV 4A Pro TV की डिस्प्ले फुल एचडी यानि 1920x1080 पिक्सल वाली है. इसमें 3.5एमएम का हेडफोन जैक भी है। इसके अलावा इसमें ग्राफिक्स के लिए माली 450 GPU मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi, ब्लूटूथ v4.2, तीन HDMI पोर्ट, 2 यूएसबी पोर्ट, 1 S/PDIF पोर्ट और एक इथरनेट पोर्ट है। Mi TV 4A Pro की कीमत 22,999 रुपये है।
विज्ञापन
5 of 5
mi soundbar
टीवी के साथ टीवी के शाओमी ने साउंड बार भी पेश किया है जिसकी कीमत 4,999 रुपये है। साउंड बार की बिक्री Mi.com और एमआई होम से 16 जनवरी से होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।