फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

4,999 रुपये में लॉन्च हुआ यह फोन, डुअल कैमरे के साथ मिलेगा ऑक्टाकोर प्रोसेसर

Thu, 16 May 2019 06:24 PM IST
प्रदीप पांडे टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रदीप पांडे Updated Thu, 16 May 2019 06:24 PM IST
विज्ञापन
Itel A46 Smartphone launched in India With Dual Rear Cameras at Rs 4,999: Price, Specifications
Itel A46

यदि आप भी किसी ऐसे सस्ते स्मार्टफोन की तलाश में हैं जिसकी कीमत कम हो और उसकी कीमत में आपको नए जमाने के सारे फीचर्स मिलें तो आपके लिए एक नया स्मार्टफोन बाजार में आ गया है और इस फोन को Itel ने लॉन्च किया है। इस फोन में आपको फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक के अलावा डुअल रियर कैमरा मिलेगा। आइए जानते हैं इसके बारे में...


 

Itel A46 Smartphone launched in India With Dual Rear Cameras at Rs 4,999: Price, Specifications
itel a46
Itel A46 की स्पेसिफिकेशन

इस फोन में आपको डुअल सिम सपोर्ट के साथ 5.45 इंच की HD+ डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिजॉल्यूशन 720x1440 पिक्सल है। Itel A46 के प्रोसेसर की बात करें तो इसमें मीडियाटेक का 1.6GHz का ऑक्टाकोर प्रोसेसर मिलेगा, हालांकि कंपनी ने प्रोसेसर के वर्जन की जानकारी नहीं दी है। इस फोन में 2 जीबी रैम और 16 जीबी की स्टोरेज मिलेगी जिसे आप मेमोरी कार्ड की मदद से 128 जीबी तक बढ़ा सकेंगे।

 

Itel A46 Smartphone launched in India With Dual Rear Cameras at Rs 4,999: Price, Specifications

Itel A46 का कैमरा
कैमरे की बात करें तो इस फोन में डुअल रियर कैमरा है जिसमें एक कैमरा 8 मेगापिक्सल का और दूसरा वीजीए कैमरा है। कैमरे के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का सपोर्ट मिलेगा। फोन में फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। दोनों कैमरे के साथ आपको फ्लैश लाइट मिलेगी। फोन में फेस अनलॉक भी दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Itel A46 Smartphone launched in India With Dual Rear Cameras at Rs 4,999: Price, Specifications
Itel A46

Itel A46 की बैटरी और कनेक्टिविटी
इस फोन में 2400mAh की बैटरी मिलेगी। इसके अलावा इसमें डुअल 4जी वीओएलटीई, एंड्रॉयड पाई, वाई-फाई, ब्लूटूथ और 3.5एमएम का हेडफोन जैक मिलेगा। फोन के साथ बॉक्स में आपको एक एक कवर भी मिलेगा। 

विज्ञापन
Itel A46 Smartphone launched in India With Dual Rear Cameras at Rs 4,999: Price, Specifications
Itel A46

Itel A46 की कीमत और ऑफर्स

Itel A46 की कीमत 4,999 रुपये है और यह फोन डार्क वाटर, ग्रेडियंट डायमंड ग्रे, फियरी रेड और नीओन वाटर कलर वेरियंट में मिलेगा। लॉन्चिंग ऑफर्स की बात करें तो इस फोन के साथ जियो की ओर से 50 जीबी डाटा और 1,200 रुपये का कैशबैक मिलेगा। साथ ही कंपनी 100 दिन की स्क्रीन रिप्लेसमेंट की गारंटी दे रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed