पिछले साल जियो फोन के लॉन्चिंग के साथ ही 4जी फीचर के बाजार में एक नई क्रांति का जन्म हुआ। इसके बाद नोकिया से लेकर माइक्रोमैक्स तक ने अपने 4जी फीचर फोन बाजार में उतारे। वहीं अब जियो ने जियो फोन 2 बाजार में पेश किया है। अब सवाल यह है कि जियो फोन, जियो फोन 2 और नोकिया 8110 4जी में से पैसा वसूल 4जी फीचर फोन कौन सा है। आइए विस्तार से जानते हैं।
जियो फोन 2 vs नोकिया 8110 4जी vs जियो फोन: कौन है फीचर फोन का असली खिलाड़ी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सबसे पहले तीनों फोन की डिजाइन की बात करें तो डिजाइन के मामले में नोकिया 8110 4जी ज्यादा बढ़िया लगता है। इसमें स्लाइडर कीबोर्ड दिया गया है और डिस्प्ले 2.4 इंच की है। वहीं जियो फोन और जियो फोन 2 में भी 2.4 इंच की डिस्प्ले है। जियो फोन में आम कीपैड है, जबकि जियो फोन 2 में क्वार्टी कीबोर्ड है।
हार्डवेयर और परफॉर्मेंस
जियो फोन और नोकिया 8110 4जी दोनों फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 205 प्रोसेसर और 512 एमबी रैम व 4 जीबी स्टोरेज है। वहीं जियो फोन 2 में भी यह प्रोसेसर, रैम और स्टोरेज है। परफॉर्मेंस के मामले में नोकिया 8110 4जी आगे है क्योंकि इसमें हॉटस्पॉट है जो कि जियो के दोनों फोन में नहीं है।
कैमरा
जियो फोन और जियो फोन 2 दोनों में 2 मेगापिक्सल का रियर और 0.3 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है, वहीं नोकिया 8110 4जी में केवल रियर कैमरा है जो कि 2 मेगापिक्सल का है। कैमरे के मामले में जियो के दोनों फोन विजेता है।
बैटरी और ऑपरेटिंग सिस्टम
नोकिया 8110 4जी में जहां 1500 एमएएच की बैटरी है, वहीं जियो के दोनों फोन में 2000mAh की बैटरी है। तीनों फोन में काई ओएस है और तीनों में व्हाट्सएप, फेसबुक, यूट्यूब जैसे एप सपोर्ट करेंगे।