{"_id":"5b5806074f1c1b50748b7053","slug":"xiaomi-mi-a2-vs-mi-a2-lite-all-you-needs-to-know-including-price-and-features","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शाओमी एमआई ए2 से कितना अलग है एमआई ए2 लाइट, कीमत से लेकर फीचर्स तक","category":{"title":"Gadgets","title_hn":"गैजेट्स","slug":"gadgets"}}
शाओमी एमआई ए2 से कितना अलग है एमआई ए2 लाइट, कीमत से लेकर फीचर्स तक
Wed, 25 Jul 2018 10:41 AM IST
टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 25 Jul 2018 10:41 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
Xiaomi Mi A2 Vs Mi A2 Lite
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शाओमी ने मंगलवार को स्पेन में हुए एक इवेंट में अपने दो स्मार्टफोन एमआई ए2 और एमआई ए2 लाइट को पेश किए हैं। इनमें से एमआई ए2 पिछले साल लॉन्च हुए एमआई ए1 का अपग्रेडेड वर्जन है, जबकि एमआई ए2 लाइट पहली बार लॉन्च हुआ है। दोनों फोन गोल्ड, ब्लैक और ब्लू कलर वेरियंट में मिलेंगे। इसके अलावा डिस्प्ले पर 2.5डी गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन मिलेगा। अब सवाल यह है कि एमआई ए2 और एमआई ए2 लाइट एक दूसरे से कितने अलग हैं। आइए जानते हैं।
2 of 6
Mi A2
सबसे पहले एमआई ए2 के फीचर्स की बात करें तो इसमें 5.99 इंच की फुल एचडी प्लस फुल व्यू डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 2160x1080 पिक्सल है। इसके अलावा फोन में ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसेर दिया गया है। यह फोन 4+32GB, 4+64GB और 6+128GB तक के रैम व स्टोरेज वेरियंट में मिलेगा।
3 of 6
Xiaomi Mi A2
फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 12+20 मेगापिक्सल का रियर कैमरा होगा। दोनों कैमरे के साथ फ्लैश लाइट मिलेगी। फोन के साथ बैक कवर भी फ्री में मिलेगा। इस फोन के साथ ब्लूटूथ 5.0, एंड्रॉयड वन, फिंगरप्रिंट सेंसर और 3010mAh की बैटरी है मिलेगी। बैटरी फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Mi A2 Lite
अब एमआई ए2 लाइट के फीचर्स की बात केरं तो इसमें 5.84 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है। इसके अलावा इसमें भी एंड्रॉयड वन मिलेगा। फोन में स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर और 3GB+32GB, 4GB+32GB, 4GB+64GB तक की रैम व स्टोरेज मिलेगी। फोन में 4000 एमएएच की बैटरी, 12+5 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
विज्ञापन
5 of 6
Xiaomi Mi A2
इसके अलावा दोनों फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक और माइक्रो टाइप-सी चार्जिंग मिलेगी। दोनों फोन में फ्रंट और रियर कैमरे के साथ फ्लैश लाइट मिलेगी। दोनों फोन में मेजर अंतर दोनोंं की डिस्प्ले है। ए2 में आईफोन x की तरह नॉच है जबकि ए2 लाइट में नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।