फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बड़े धमाके की तैयारी में जियो, 500 रुपये से भी कम में लॉन्च कर सकता है फोन

Thu, 30 Jul 2020 09:48 PM IST
प्रदीप पाण्डेय टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रदीप पाण्डेय Updated Thu, 30 Jul 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
Jio to launch new phone under Rs 500 says leak reports
Jio phone 5 - फोटो : amarujala

रिलायंस जियो ने साल 2018 में जियो फोन पेश किया था जो कि सबसे सस्ता 4जी फोन था। उसके बाद कंपनी ने जियो फोन 2 को बाजार में 2,999 रुपये की कीमत में उतारा। उसके बाद एक ऑफर के तहत जियो फोन-1 को 500 रुपये की कीमत पर बेचा गया। वहीं अब खबर है कि जियो 500 रुपये से कम में भी फोन लॉन्च करने वाला है।

Jio to launch new phone under Rs 500 says leak reports
Jio Phone 2 for demo

91मोबाइल्स की एक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि रिलायंस जियो, JioPhone 5 पर काम कर रहा है। जियो फोन 5 भी एक फीचर फोन होगा और इसमें भी 4जी का सपोर्ट होगा। जियो फोन 5, जियो फोन का लाइट वर्जन होगा जिसकी शुरुआती कीमत 399 रुपये हो सकती है।

Jio to launch new phone under Rs 500 says leak reports
Jio Phone Lite demo - फोटो : amar ujala

इस फोन में भी जियो फोन 1 और 2 की तरह काई ओएस मिलेगा यानी आप इस फोन में व्हाट्सएप, फेसबुक और गूगल जैसे एप्स इस्तेमाल कर पाएंगे। यदि ऐसा होता है तो जियो फोन 5 दुनिया का सबसे सस्ता 4जी फोन होगा। रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि जियो फोन 5 की फिलहाल टेस्टिंग चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jio to launch new phone under Rs 500 says leak reports
Jio Phone for demo - फोटो : amar ujala

Jio Phone 5 के फीचर्स
इस फोन में भी 4G LTE का सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा इसमें KaiOS मिलेगा। फोन में इंटरनेट चलेगा यानी आपको ब्राउजर और कई सारे एप्स मिलेंगे। ये सभी एप्स प्री-इंस्टॉल होंगे।

विज्ञापन
Jio to launch new phone under Rs 500 says leak reports
Jio Phone WhatsApp Status - फोटो : kaios

फोन में गूगल भी पहले से इंस्टॉल होगा। फोन को ऑफर के साथ पेश किया जाएगा यानी जियो के नंबर पर फ्री कॉलिंग मिलेगी। इसके अलावा फोन के साथ कई अन्य ऑफर्स भी दिए जा सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed