फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारतीय बाजार में उपलब्ध हैं ये शानदार नॉन-चाइनीज Smartphones, कीमत 10 हजार से कम

Thu, 30 Jul 2020 05:29 PM IST
अजय वर्मा टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: अजय वर्मा Updated Thu, 30 Jul 2020 05:29 PM IST
विज्ञापन
Best non chinese smartphone under 10000 know price and specifications
non chinese smartphones - फोटो : amar ujala

चीनी मोबाइल एप पर प्रतिबंध लगने के बाद से ही ट्विटर और फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बॉयकॉट चाइना अभियान चलाए जा रहे हैं। साथ ही चीनी स्मार्टफोन का भी बहिष्कार किया जा रहा है। अगर आप भी चीनी स्मार्टफोन की बजाय नॉन-चाइनीज डिवाइस खरीदने का विचार कर रहे हैं, तो यह खबर आपके काम की है। आज हम आपको यहां कुछ खास नॉन-चाइनीज स्मार्टफोन के बारे में बताएंगे, जिनकी कीमत 10,000 रुपये से कम है। आइए जानते हैं इनके बारे में...

Best non chinese smartphone under 10000 know price and specifications
Lava Z61 Pro - फोटो : amarujala

Lava Z61 Pro
लावा ने हाल ही में इस स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन के 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 5,774 रुपये है। फीचर्स की बात करें तो आपको इस स्मार्टफोन में 5.45 इंच का डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और 3,100 एमएएच की बैटरी मिलेगी।

Best non chinese smartphone under 10000 know price and specifications
Samsung Galaxy M01 - फोटो : flipkart

Samsung Galaxy M01 
सैमसंग ने इस स्मार्टफोन को पिछले महीने लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 8,999 रुपये है। फीचर्स की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी एम01 में 5.71 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 720x1560 पिक्सल है। इस स्मार्टफोन में 4,000 एमएएच की बैटरी और ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 435 प्रोसेसर का सपोर्ट दिया गया है। वहीं, यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित One UI 2.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। यूजर्स को इस स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिला है, जिसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का सेंसर मौजूद है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Best non chinese smartphone under 10000 know price and specifications
Micromax Canvas Infinity Pro - फोटो : flipkart

Micromax Canvas Infinity Pro
अगर आप 10,000 रुपये से कम कीमत में शानदार स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो आप अपने लिए माइक्रोमैक्स इनफिनिटी प्रो को चुन सकते है। इस स्मार्टफोन के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,399 रुपये है। इस स्मार्टफोन में आपको 5.7 इंच का डिस्प्ले, 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, 20+8 सेल्फी कैमरा, स्नैपड्रैगन 450 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और 3,000 एमएएच की बैटरी मिलेगी।

विज्ञापन
Best non chinese smartphone under 10000 know price and specifications
Panasonic Eluga Ray 700  - फोटो : flipkart

Panasonic Eluga Ray 700 
Panasonic Eluga Ray 700 शानदार स्मार्टफोन में से एक है। इस स्मार्टफोन के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 5,999 रुपये है। इस स्मार्टफोन में 5.5 इंच का डिस्प्ले, 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, मीडियाटेक एमटी6753 चिपसेट और 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed