फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

LG W10, W30, W30 Pro भारत में हुए लॉन्च, मिलेगा ट्रिपल रियर कैमरा

Wed, 26 Jun 2019 02:44 PM IST
प्रदीप पांडे टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रदीप पांडे Updated Wed, 26 Jun 2019 02:44 PM IST
विज्ञापन
LG W10, W30, W30 Pro Launched in India, know price and specifications
LG W10, W30, W30 Pro - फोटो : LG

LG ने एक लंबे अंतराल के बाद भारत में अपने तीन स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। एलजी आज यानी 26 जून को नई दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में W सीरीज के तहत 3 फोन पेश किए हैं जिनमें LG W10, W30, W30 Pro शामिल हैं। इन तीनों फोन में एंड्रॉयड वन दिया गया है। इसके अलावा इनमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जो कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के सपोर्ट के साथ आता है।

LG W10, W30, W30 Pro Launched in India, know price and specifications
LG W30 - फोटो : LG

एलजी W30 की स्पेसिफिकेशन
इस फोन में 6.26 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी। इसके अलावा इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक कैमरा 12 मेगापिक्सल का, दूसरा 13 मेगापिक्सल का वाइड एंगल और तीसरा 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ लेंस है। इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन में 2.0 गीगाहर्ट्ज का ऑक्टाकोर प्रोसेसर, 3 जीबी रैम और 32 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ फेस अनलॉक भी दिया गया है। इस फोन में 4000एमएएच की बैटरी है और कनेक्टिविटी के लिए डुअल 4जी सपोर्ट, वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.2 और ओटीजी का सपोर्ट मिलेगा।

LG W10, W30, W30 Pro Launched in India, know price and specifications
LG W10 - फोटो : LG

एलजी W10 की स्पेसिफिकेशन
इस फोन में 6.19 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी। इसके अलावा इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक कैमरा 13 मेगापिक्सल का, दूसरा 8 मेगापिक्सल का है। इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में 2.0 गीगाहर्ट्ज का ऑक्टाकोर प्रोसेसर, 3 जीबी रैम और 32 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ फेस अनलॉक भी दिया गया है। इस फोन में 4000एमएएच की बैटरी है और कनेक्टिविटी के लिए डुअल 4जी सपोर्ट, वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.2 और ओटीजी का सपोर्ट मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
LG W10, W30, W30 Pro Launched in India, know price and specifications
LG W30 Pro - फोटो : LG

एलजी W30 PRO की स्पेसिफिकेशन
इस फोन में भी डुअल सिम सपोर्ट और 6.21 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है। इसके अलावा फोन में एंड्रॉयड पाई 9.0, क्वॉलकॉम का ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 64 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक कैमरा 13 मेगापिक्सल, दूसरा 5 मेगापिक्सल और तीसरा 8 मेगापिक्सल का है। वहीं इसमें 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G VoLTE, डुअल बैंड वाई-फाई, जीपीएस/A जीपीएस मिलेगा। इस फोन में 4000 एमएएच की बैटरी मिलेगी।

विज्ञापन
LG W10, W30, W30 Pro Launched in India, know price and specifications
LG W10, W30, LG W30 Pro - फोटो : LG

LG W10, W30, W30 Pro की कीमत
LG W10 की कीमत 8,999 रुपये और LG W30 की कीमत 9,999 रुपये है। वहीं एलजी 30 प्रो की कीमत के बारे में कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है। दोनों फोन की बिक्री 3 जुलाई से अमेजन से होगी। फोन के साथ मिलने वाले ऑफर्स की बात करें तो लॉन्चिंग ऑफर्स के तहत जियो की ओर से 4,950 रुपये का फायदा मिलेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed