फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MIVI M80 DuoPods Review: 3,000 की रेंज में एक बढ़िया ईयरपॉड

Wed, 09 Sep 2020 05:44 PM IST
pradeep pandey प्रदीप पाण्डेय
Updated Wed, 09 Sep 2020 05:44 PM IST
विज्ञापन
MIVI M80 DuoPods Review in Hindi true wireless earpod under Rs 3000
MIVI M80 DuoPods Review - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

घरेलू मोबाइल एसेसरीज कंपनी मिवी (MIVI) ने पिछले महीने ही अपने नए ट्रू वायरलेस ईयरपॉड्स MIVI M80 DuoPods को पेश किया है। इस ईयरपॉड के साथ ही कंपनी ने ब्लूटूथ स्पीकर MIVI Octave 2 भी बाजार में उतारा है। MIVI M80 DuoPods का मुकाबला रियलमी और शाओमी जैसी कंपनियों के ईयरपॉड्स से है। मिवी के इस ईयरपॉड की कीमत 2,999 रुपये है। ऐसे में तीन हजार की रेंज में एक भारतीय कंपनी का ईयरपॉड बाजार में आ गया है। मिवी के इस ईयरपॉड को हमने कुछ दिनों तक इस्तेमाल किया है। आइए रिव्यू में जानते हैं कैसा है यह ईयरपॉड?

MIVI M80 DuoPods Review in Hindi true wireless earpod under Rs 3000
MIVI M80 DuoPods Review - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

MIVI M80 DuoPods Review: स्पेसिफिकेशन
अपने इस ईयरपॉड्स को लेकर कंपनी ने एचडी ऑडियो का दावा किया है। इस ईयरपॉड्स को सभी तरह के म्यूजिक लवर्स के लिए पेश किया गया है। इसमें एक्स्ट्रा बास दिया गया है। गेमर्स के लिए इसमें लो लैटेसी मोड भी दिया गया है। इसमें ऑटोमेटिक ऑफ का भी फीचर है यानी इस्तेमाल करने पर दो मिनट के बाद यह ऑफ हो जाएगा। बड्स में कॉलिंग, म्यूजिक प्ले/पॉज के लिए टच का भी सपोर्ट है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ 5.0 दिया गया है। चार्जिंग के लिए इसमें इंडिकेटर्स भी दिए गए हैं। इसके साथ एक साल की वारंटी मिल रही है। बड्स का वजन 4.5 ग्राम है। MIVI M80 DuoPods में क्वॉलकॉम का चिपसेट दिया गया है। बड्स में 50एमएएच की बैटरी है और छह घंटे तक के प्लेबैक का दावा किया गया है। इसमें गूगल और एपल सिरी असिस्टेंट का भी सपोर्ट दिया गया है। इसकी कीमत 2,999 रुपये है।

MIVI M80 DuoPods Review in Hindi true wireless earpod under Rs 3000
MIVI M80 DuoPods Review - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

MIVI M80 DuoPods Review: डिजाइन
डिजाइन की बात करें तो मिवी के इस ईयरपॉड की डिजाइन अच्छी है लेकिन यदि आप किसी प्रीमियम और फैंसी डिजाइन की उम्मीद कर रहे हैं तो आपको निराशा हाथ लगेगी। केस और बड्स की बॉडी प्लास्टिक की है। दोनों पॉड के साथ रबड़ के बड्स दिए गए हैं जिनकी फिटिंग अच्छी है। दौड़ने पर भी गिरने का डर नहीं रहता है। पॉड का वजन अधिक नहीं लगता है। यह स्वेट प्रूफ है। इसके लिए इस ईयरपॉड को आईपीएक्स 4.0 की रेटिंग मिली है। साथ ही इसमें न्वाइज कैंसिलेशन के लिए सीवीसी 8.0 दिया गया है। चार्जिंग और बैटरी के लिए इंडिकेटर्स दिए गए हैं। चार्जिंग के लिए इसमें यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। दोनों बड्स में टच कंट्रोल दिए गए हैं जिनका इस्तेमाल आप कॉल रिसीव करने, म्यूजिक प्ले/पॉज और वर्चुअल असिस्टेंट सिरी या गूगल असिस्टेंट को एक्टिव करने के लिए कर सकते हैं। रिव्यू के दौरान लंबे समय तक ईयरपॉड को इस्तेमाल करना सूकूनभरा रहा। बड्स कान में चूभते नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
MIVI M80 DuoPods Review in Hindi true wireless earpod under Rs 3000
MIVI M80 DuoPods Review - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

MIVI M80 DuoPods Review: परफॉर्मेंस और बैटरी लाइफ
मिवी के इस ईयरपॉड में कंपनी के वादे के मुताबिक एचडी क्वालिटी मिलती है। इसमें एक्स्ट्रा बास तो नहीं दिया गया है लेकिन बास अच्छा है जो गेमिंग और फिल्में देखने के दौरान आपको काफी मजा देगा। रिव्यू के दौरान MIVI M80 DuoPods के साथ फिल्म देखने का हमारा अनुभव शानदार रहा। इस ईयरपॉड की आवाज एकदम क्लियर है। आप चाहे फिल्म देखें, गेम खेलें या फिर किसी से फोन पर बात करें। फोन पर बात करने में किसी प्रकार की कोई पेरशानी नहीं होती है और ना ही कनेक्टिविटी की दिक्कत होती है। बड्स में ठीक नीचे की ओर लाइट दी गई है जो कनेक्टिविटी के बारे में जानकारी देती है। 

विज्ञापन
MIVI M80 DuoPods Review in Hindi true wireless earpod under Rs 3000
MIVI M80 DuoPods Review - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

किसी भी बड्स को सिंगल टच करके आप कॉल रिसीव कर सकते हैं और डबल टच करके कॉल काट सकते हैं। यदि आपके फोन का ब्लूटूथ ऑन है तो ईयरपॉड केस से निकालते ही कनेक्ट हो जाता है। मतलब कनेक्टिविटी को लेकर कोई समस्या नहीं है। एक अच्छी बात यह है कि कान से निकालते ही बड्स डिस्कनेक्ट हो जाते हैं और फिर इस्तेमाल करते ही कनेक्ट हो जाते हैं। टच कंट्रोल बखूबी काम करता है, लेकिन यह ज्यादा ही सेंसेटिव है। कई बार अनावश्यक रूप से ही टच हो जाता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed