फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

5000mAH बैटरी के साथ आते हैं ये शानदार Smartphones, कीमत है 10,000 रुपये से कम

Thu, 18 Jun 2020 04:55 PM IST
अजय वर्मा टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: अजय वर्मा Updated Thu, 18 Jun 2020 04:55 PM IST
विज्ञापन
mobile under 10000 with 5000 mah battery know full list here
best mobile under 10000 - फोटो : amar ujala

स्मार्टफोन के बढ़ते इस्तेमाल को ध्यान में रखकर अब ज्यादातर टेक कंपनियां पावरफुल बैटरी वाले डिवाइस लॉन्च कर रही हैं। हाल ही में रियलमी ने 5,000 एमएएच वाली बैटरी के साथ नारजो सीरीज को लॉन्च किया था। इससे पहले शाओमी ने फरवरी में रेडमी 8ए डुअल स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में पेश किया था। तो आज हम आपको भारतीय बाजार में मौजूद 5,000 एमएएच की बैटरी वाले टॉप क्लास स्मार्टफोन के बारे में बताएंगे, जिनकी कीमत 10,000 रुपये से कम है। आइए इन स्मार्टफोन पर डालते हैं एक नजर...

mobile under 10000 with 5000 mah battery know full list here
Redmi 8a Dual - फोटो : twitter

Redmi 8a Dual
अगर आप भी दमदार बैटरी के साथ किफायती कीमत वाले स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो रेडमी 8ए डुअल आपके लिए बेस्ट है। इस स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 7,499 रुपये है। आपको इस स्मार्टफोन में 6.22 इंच का एचडी डिस्प्ले, क्वॉल-कॉम स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर, 13+2 कैमरा सेटअप, 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा और 5,000 एमएएच की बैटरी मिलेगी।

mobile under 10000 with 5000 mah battery know full list here
Realme Narzo 10A - फोटो : amar ujala

Realme Narzo 10a
रियलमी का यह फोन दमदार स्मार्टफोन में से एक है। इस स्मार्टफोन के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 8,499 रुपये है। फीचर्स की बात करें तो आपको इस डिवाइस में 6.5 इंच का एचडी डिस्प्ले, 5,000 एमएएच की बैटरी, 12+2+2 कैमरा सेटअप, 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा और ऑक्टाकोर Helio G70 प्रोसेसर का सपोर्ट मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
mobile under 10000 with 5000 mah battery know full list here
Infinix Hot 9 - फोटो : amar ujala

Infinix Hot 9 Pro
इनफिनिक्स हॉट 9 प्रो स्मार्टफोन शानदार डिवाइस में से एक है। इस स्मार्टफोन की कीमत 9,499 रुपये है। फीचर्स की बात करें तो आपको इस फोन में 6.6 इंच का एचडी डिस्प्ले, 48 MP + 2 MP + 2 MP + लो लाइट सेंसर, 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा और 5,000 एमएएच की बैटरी मिलेगी।

विज्ञापन
mobile under 10000 with 5000 mah battery know full list here
Vivo Y11 (2019) - फोटो : techlector / twitter

Vivo Y11
अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने का विचार कर रहे हैं, तो वीवो वाय11 आपके लिए बेस्ट है। इस स्मार्टफोन की कीमत 9,990 रुपये है। फीचर्स की बात करें तो आपको इस फोन में 3 जीबी रैम+32 जीबी स्टोरेज, 6.35 इंच का डिस्प्ले, 13+2 मेगापिक्सल कैमरा सेटअप, 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा और 5,000 एमएएच की बैटरी मिलेगी।

नोट: इस लिस्ट को ई-कॉमर्स साइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार बनाया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed