{"_id":"5b45acb94f1c1b02278b5aea","slug":"moto-e5-vs-xaiomi-redmi-note-5-price-specifications-features-compared","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मोटो ई5 vs शाओमी रेडमी नोट 5: आ देखें जरा किसमें कितना है दम, दोनों की कीमत एक ही है","category":{"title":"Gadgets","title_hn":"गैजेट्स","slug":"gadgets"}}
मोटो ई5 vs शाओमी रेडमी नोट 5: आ देखें जरा किसमें कितना है दम, दोनों की कीमत एक ही है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लेनोवो के स्वामित्व वाली कंपनी मोटोरोला ने भारत में मंगलवार को दो नए स्मार्टफोन पेश किए जिनमें मोटो ई5 और मोटो ई5 प्लस शामिल हैं, हालांकि इस बार कंपनी ने बाजार में चल रही ट्रेंड से इतर डुअल रियर कैमरे की बजाय बड़ी बैटरी के साथ दोनों फोन को लॉन्च किया। मोटो ई5 में 4000 एमएएच की बैटरी है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। मोटो ई5 की टक्कर शाओमी के रेडमी नोट 5 से होगी तो आइए देखते हैं दोनों फोन में कितना दम है और कौन-सा फोन किस मामले में बाजी मारता है।
2 of 6
Redmi Note 5
सबसे पहले रेडमी नोट 5 की बात करें तो इस फोन की शुरुआती कीमत 9,999 रुपये है। फोन में डुअल सिम सपोर्ट, 5.99 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। डिस्प्ले पर 2.5D कर्व्ड ग्लास का प्रोटेक्शन है। इस फोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन ऑक्टकोर 625 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 506 जीपीयू, 3GB/4GB रैम, 32GB/64GB स्टोरेज और फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा।
3 of 6
Redmi Note 5
कैमरे की बात करें तो इसमें 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। दोनों कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश लाइट और 3.0 ब्यूटिफिकेशन है। रेडमी नोट 5 के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 9,999 और 4GB/64GB वेरियंट की कीमत 11,999 रुपये है। फोन के साथ कवर फ्री में मिलेगा जो कि फोन के बॉक्स में ही होगा। अगली स्लाइड में जानें मोटो ई5 की स्पेसिफिकेशन।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
moto e5
मोटो ई5 में डुअल सिम सपोर्ट है और 5.7 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। फोन में एंड्रॉयड ओरियो 8.0, क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर, 2 जीबी रैम और 16 जीबी की स्टोरेज है जिसे 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। फोन की कीमत 9,999 रुपये है।
विज्ञापन
5 of 6
moto e5
फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। दोनों कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश लाइट मिलेगी। फोन में 4000 एमएएच की बटैरी है और फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। फोन के साथ 10 वॉट का रैपिड चार्जर मिलेगा। कनेक्टविटी के लिए फोन में 4G वीओएलटीई, डुअल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस, एफएम रेडियो और 3.5mm का हेडफोन जैक है। अगली स्लाइड में जानें कौन-से फोन ने मारी बाजी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।