फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tech Tips: स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन पांच चीजों को जरूर चेक करें, नहीं तो बाद में रोएंगे

Tue, 18 Mar 2025 10:23 AM IST
प्रदीप पाण्डेय टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रदीप पाण्डेय Updated Tue, 18 Mar 2025 10:23 AM IST
सार

Smart TV Guide: बाजार में इतने सारे विकल्प होने के कारण सही स्मार्ट टीवी चुनना एक मुश्किल काम हो सकता है। अगर आप नया स्मार्ट टीवी खरीदने जा रहे हैं, तो यहां हम आपको 5 ऐसी जरूरी बातों के बारे में बता रहे हैं, जिनका ध्यान रखना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

विज्ञापन
Must check these 5 things while buying a smart tv in India here is the list
स्मार्ट टीवी - फोटो : AI

आज के डिजिटल युग में मनोरंजन का तरीका काफी बदल गया है। पहले जहां हम केबल टीवी पर निर्भर रहते थे, अब स्मार्ट टीवी ने हमारा अनुभव पूरी तरह बदल दिया है। स्मार्ट टीवी इंटरनेट से जुड़कर न केवल यूट्यूब, नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो जैसी एप्स का आनंद लेने की सुविधा देते हैं, बल्कि वॉयस कमांड, गेमिंग और अन्य स्मार्ट फीचर्स से भी लैस होते हैं। लेकिन बाजार में इतने सारे विकल्प होने के कारण सही स्मार्ट टीवी चुनना एक मुश्किल काम हो सकता है। अगर आप नया स्मार्ट टीवी खरीदने जा रहे हैं, तो यहां हम आपको 5 ऐसी जरूरी बातों के बारे में बता रहे हैं, जिनका ध्यान रखना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

Must check these 5 things while buying a smart tv in India here is the list
smart tv - फोटो : अमर उजाला
1. स्क्रीन साइज और रिजॉल्यूशन
टीवी खरीदते समय सबसे पहले आपको उसके स्क्रीन साइज और रिजॉल्यूशन पर ध्यान देना चाहिए। आपका कमरा छोटा है या बड़ा, उसी के हिसाब से स्क्रीन साइज चुनें।
  • 32 इंच: छोटे कमरे के लिए
  • 43-50 इंच: मीडियम साइज के कमरे के लिए
  • 55 इंच या इससे बड़ा: बड़े कमरे के लिए
  • रिजॉल्यूशन की बात करें तो आजकल 4K (Ultra HD) टीवी ज्यादा लोकप्रिय हैं क्योंकि इनकी पिक्चर क्वालिटी बहुत अच्छी होती है, लेकिन अगर आपका बजट कम है तो फुल HD टीवी भी एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
Must check these 5 things while buying a smart tv in India here is the list
पिक्चर क्वॉलिटी भी रखती है मायने - फोटो : Adobe Stock
2. डिस्प्ले टेक्नोलॉजी (LED, OLED, QLED)
स्मार्ट टीवी में अलग-अलग डिस्प्ले टेक्नोलॉजी उपलब्ध होती हैं।
  • LED TV: ये सबसे आम और किफायती होते हैं।
  • QLED TV: यह क्वांटम डॉट टेक्नोलॉजी पर आधारित होते हैं और बेहतर रंग और ब्राइटनेस प्रदान करते हैं।
  • OLED TV: ये सबसे प्रीमियम होते हैं और शानदार पिक्चर क्वालिटी देते हैं। अगर आपको बेहतरीन कलर और डीप ब्लैक चाहिए तो OLED एक अच्छा विकल्प है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Must check these 5 things while buying a smart tv in India here is the list
SMART TV - फोटो : अमर उजाला
3. स्मार्ट फीचर्स और ऑपरेटिंग सिस्टम
स्मार्ट टीवी खरीदते समय उसका ऑपरेटिंग सिस्टम जरूर देखें।
  • Android TV: गूगल प्ले स्टोर की सुविधा और लाखों एप्स का सपोर्ट।
  • WebOS (LG): उपयोग में आसान और तेज़।
  • Tizen OS (Samsung): शानदार परफॉर्मेंस और एप सपोर्ट।
  • इसके अलावा, वॉयस असिस्टेंट (Google Assistant/Alexa) और स्क्रीन मिररिंग जैसे फीचर्स भी स्मार्ट टीवी के अनुभव को और बेहतर बनाते हैं।
विज्ञापन
Must check these 5 things while buying a smart tv in India here is the list
WIFI Router - फोटो : अमर उजाला
4. कनेक्टिविटी ऑप्शन
टीवी में ज्यादा पोर्ट्स और कनेक्टिविटी ऑप्शन होना जरूरी है ताकि आप आसानी से अपने डिवाइसेस कनेक्ट कर सकें।
  • HDMI पोर्ट: गेमिंग कंसोल, लैपटॉप और साउंडबार कनेक्ट करने के लिए।
  • USB पोर्ट: पेन ड्राइव और अन्य डिवाइस जोड़ने के लिए।
  • Wi-Fi और Bluetooth: वायरलेस कनेक्शन के लिए जरूरी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed