फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MWC 2019: नोकिया के चार बजट फोन लॉन्च, मिलेगा खास गूगल असिस्टेंट बटन

Mon, 25 Feb 2019 05:57 PM IST
Harendra Chaudhary टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 25 Feb 2019 05:57 PM IST
विज्ञापन
Nokia 4.2, Nokia 3.2, Nokia 1 Plus, Nokia 210 Budget Phones launched in Mobile world congress
Nokia 4.2, Nokia 3.2, Nokia 1 Plus and the Nokia 210

5 कैमरा वाले फ्लैगशिप फोन Nokia 9 PureView की लॉन्चिंग के बाद नोकिया अब सस्ते बजट फोन भी फोकस कर रही है। बार्सिलोना में चल रहे मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में एचएमडी ग्लोबल ने Nokia 4.2, Nokia 3.2, Nokia 1 Plus और Nokia 210 नाम से फीचर फोन की लॉन्चिंग का ऐलान किया। जानते हैं इन बजट फोनों की खासियतों के बारे में...

नोकिया 4.2

Nokia 4.2, Nokia 3.2, Nokia 1 Plus, Nokia 210 Budget Phones launched in Mobile world congress
nokia 4.2-1

नोकिया 4.2 में ग्लास और प्लास्टिक का इस्तेमाल किया गया है। फोन में 5.71 इंच की 720 पिक्सल वाली डिस्प्ले है, जिसमें वाटरड्रॉप नोच दिया गया है। फोन में 2/3 जीबी रैम और 16/32 जीबी स्टोरेज के साथ स्नैपड्रैगन 439 चिपसेट के साथ एड्रीनो 505 ग्राफिक प्रोसेसिंग यूनिट (जीपीयू) दिया जाएगा। स्टोरेज को एक्सपेंडेबल किया जा सकता है। वहीं पीछे f/2.2 अपरचर के साथ 13 मैगापिक्सल और 2 मैगापिक्सल का डुअल कैमरा मिलेगा। कैमरा में फेज डिटेक्शन ऑटोफोकस और एलईडी फ्लैश का फीचर मिलेगा। वहीं फ्रंट में 8 मैगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा। वहीं फोन में फिंगरप्रिंट स्कैनर, पावर बटन में सफेद नोटिफिकेशन लाइट. 4जी, एफएम रेडियो, एनएफसी और एंड्रॉयड 9.0 पाई का फीचर मिलेगा। वहीं फोन की कीमत 169 डालर (भारतीय कीमत 12 हजार रुपए) होगी।
 

नोकिया 3.2

Nokia 4.2, Nokia 3.2, Nokia 1 Plus, Nokia 210 Budget Phones launched in Mobile world congress
Nokia 3.2
नोकिया 3.1 और 3.1 प्लस के बाद नोकिया 3.2 में वाटरड्राप नोच के साथ 6.26 इंच की 720 पिक्सल वाली टीएफटी डिस्पले होगी। फोन में 2 जीबी + 16 जीबी और 3 जीबी + 32 जीबी मैमोरी और स्टोरेज के साथ स्नैपड्रैगन 429 चिपसेट की फीचर मिलेगा। हालांकि 16 जीबी वैरियंट में फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं होगा। कैमरे की बात करें, तो पीछे की तरफ इसमें ऑटोफोकस और एलईडी फ्लैश के साथ सिंगल 13 मैगापिक्सल का कैमरा मिलेगा, वहीं फ्रंट में फेस अनलॉक के साथ 5 मैगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। बाकी फीचरों की बात करें, तो इसमें 4,000 एमएएच की बैटरी, एंड्रॉयड 9.0 पाई, एफएम रेडियो और खास गूगल असिस्टेंट बटन दिया जाएगा। इसके 16 जीबी मॉडल की कीमत 139 डॉलर (9,900 रुपये) और 32 जीबी की कीमत 169 डॉलर (12 हजार रुपये) होगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

नोकिया 1 प्लस

Nokia 4.2, Nokia 3.2, Nokia 1 Plus, Nokia 210 Budget Phones launched in Mobile world congress
Nokia 1 plus

नोकिया 1 प्लस में 960x480 पिक्सल्स रिजॉल्यूशन वाली 5.45 इंच की डिस्प्ले लगी होगी। फोन में मीडियाटेक MT6739 प्रोसेसर के साथ PowerVR GE8100 जीपीयू दिया जाएगा। फोन में 1 जीबी रैम के साथ 8 जीबी स्टोरेज का फीचर होगा। वहीं बैक में ऑटोफोकस एलईडी फ्लैश के साथ 8 मैगापिक्सल और फ्रंट में ब्यूटी मोड के साथ 5 मैगापिक्सल का कैमरा होगा। फोन में एंड्रॉयड गो के साथ एंड्रॉयड 9.0 पाई ओएस मिलेगा। फोन के 1 जीबी वैरियंट की कीमत 89 डॉलर (6400 रुपए) और 16 जीबी वैरियंट की कीमत 99 डॉलर (7100 रुपए) होगी।  
 

विज्ञापन

नोकिया 210

Nokia 4.2, Nokia 3.2, Nokia 1 Plus, Nokia 210 Budget Phones launched in Mobile world congress
Nokia 210
किया 210 एक फीचर फोन होगा, जिसमें 320x240 रिजॉल्यूशन वाली 2.4 इंच की स्क्रीन होगी। पीछे एलईडी फ्लैश के साथ वीजीए कैमरा मिलेगा। फोन एस30 सॉफ्टवेयर पर चलेगा, जिसमें ओपेरा मिनी ब्राउजर, फेसबुक और क्लासिक स्नैक गेम मिलेगा। इसके अलावा यूजर्स मोबाइल स्टोर से एप डाउनलोड कर सकते हैं। इसकी कीमत 35 डॉलर यानी 2500 रुपए के आसपास होगी।  
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed