फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nokia 6.2 ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ हुआ लॉन्च, मिलेगी 3,500 एमएएच की बैटरी

Fri, 11 Oct 2019 01:35 PM IST
अजय वर्मा टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: अजय वर्मा Updated Fri, 11 Oct 2019 01:35 PM IST
विज्ञापन
Nokia 6.2 Launch In India Today Know Price Specifications Offers
nokia 6.2 - फोटो : Abhishek Baxi / twitter

नोकिया (Nokia) ने शुक्रवार को 6.2 (Nokia 6.2) स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया है। इससे पहले कंपनी ने इस फोन को आईएफए टेक इवेंट के दौरान बरलिन में पेश किया था। ग्राहकों को नोकिया 6.2 में वॉटरड्रॉप स्टाइल, एचडी डिस्प्ले और बड़ी बैटरी मिलेगी। इस फोन में 4 जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है। साथ ही यह फोन सिरेमिक ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। 

Nokia 6.2 Launch In India Today Know Price Specifications Offers
nokia 6.2 - फोटो : tunk saikumar / twitter

Nokia 6.2 की कीमत 

ग्राहक इस फोन को 15,999 रुपये की कीमत में ई-कॉमर्स साइट अमेजन और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से खरीद सकेंगे। वही दूसरी तरफ एचडीएफसी बैंक अपने ग्राहकों को इस फोन की खरीदारी पर 2,000 रुपये का कैशबैक और 10,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर देगा। ग्राहक नोकिया 6.2 को कंपनी की साइट से खरीदते हैं, तो उन्हें 1,500 रुपये का गिफ्ट कार्ड मिलेगा। वहीं, जियो भी इस फोन की खरीदारी पर 7,200 रुपये का बेनेफिट देगी। 

Nokia 6.2 Launch In India Today Know Price Specifications Offers
NOKIA 7.2 AND NOKIA 6.2 - फोटो : XDA DEVELOPER

Nokia 6.2 की स्पेसिफिकेशन 

ग्राहकों को इस फोन में डुअल नैनो सिम और एंड्रॉयड 9 पाई का सपोर्ट मिलेगा। इसके साथ ही ग्राहकों को 6.3 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिला है, जो एचडीआर10 से लैस है। स्क्रीन की प्रोटेक्शन के लिए गोरिल्ला ग्लास 3 दिया है। बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 एसओसी मौजूद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Nokia 6.2 Launch In India Today Know Price Specifications Offers
nokia 6.2 - फोटो : Telecom TALK / twitter

Nokia 6.2 का कैमरा

कैमरा की बात करें तो इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया है, जिसमें 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी शूटर, 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस है। वहीं, ग्राहक 8 मेगापिक्सल वाले कैमरा से शानदार सेल्फी क्लिक कर सकेंगे। 

विज्ञापन
Nokia 6.2 Launch In India Today Know Price Specifications Offers
nokia 6.2 - फोटो : Nokiapoweruser / twitter

Nokia 6.2 की कनेक्टिविटी और बैटरी

कनेक्टिविटी के लिहाज से कंपनी ने इस फोन में ब्लूटूथ 5.0, वाई-फाई, 4जी VoLTE, जीपीएस और यूएसबी पोर्ट टाइप-सी जैसे फीचर्स दिए हैं। साथ ही 3,500 एमएएच की बैटरी मिली है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed