एचएमडी ग्लोबल ने भारत में नोकिया चार स्मार्टफोन की कीमतों में कटौती की है। नोकिया के जिन एंड्रॉयड फोन की कीमतों में कटौती हुई है उनमें Nokia 8.1, Nokia 7.1, Nokia 6.1 Plus और Nokia 8 Sirocco शामिल हैं। नोकिया के इन फोन की कीमत में कमी नोकिया फैन फेस्टिवल के तहत हुई है जो कि 24 मई से फिर से शुरू हो रही है।
Nokia के इन चार स्मार्टफोन की कीमतों में हुई 6,000 रुपये तक की कटौती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोकिया की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक इस सेल में Nokia 8.1 का 4 जीबी रैम वाला वेरियंट 6,000 रुपये की छूट के साथ 21,899 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके लिए प्रोमोकोड "FAN6000" अप्लाई करना होगा। वहीं इस फोन के 6 जीबी रैम वेरियंट को भी 4,000 रुपये की छूट के साथ खरीदा जा सकता है इसके लिए प्रोमोकोड "FAN4000" अप्लाई करना होगा।
बता दें कि नोकिया 8.1 को भारत में पिछले साल 26,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। नोकिया की इस सेल में नोकिया 7.1, नोकिया 6.1 प्लस और नोकिया 8 सीरीको को 1,000 रुपये की छूट के साथ 16,431 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके लिए प्रोमोकोड "FANFESTIVAL" इस्तेमाल करना होगा। अगली स्लाइड में जानें नोकिया 8.1 की स्पेसिफिकेशन।
Nokia 8.1 की स्पेसिफिकेशन
इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड 9 पाई मिलेगा, हालांकि यह फोन एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा है। नोकिया 8.1 में 6.18 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2244 पिक्सल और आस्पेक्ट रेशियो 18.7:9 है। नोकिया 8.1 में क्वॉलकॉम का ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम व 64 जीबी की स्टोरेज है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 400 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।
नोकिया 8.1 का कैमरा
फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें Zeiss ऑप्टिक्स का इस्तेमाल किया गया है। इनमें से एक कैमरा 12 मेगापिक्सल का है और दूसरा 13 मेगापिक्सल का है। कंपनी ने कैमरे के साथ अपना बोथी इफेक्ट भी दिया है जिसकी मदद से रियर और फ्रंट दोनों कैमरे से एक साथ फोटो क्लिक की जा सकती है। इसमें 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इस फोन में 3500 एमएएच की बैटरी हो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके साथ 18 वॉट का चार्जर भी मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, ए-जीपीएस, एफएम रेडियो, 3.5एमएम का हेडफोन जैक और USB टाइप-सी चार्जिंग मिलेगी। फोन की बॉडी एल्यूमिनियम की है।