फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुनिया के सबसे तेज प्रोसेसर के साथ लॉन्च हुआ OnePlus 7, जानें कीमत

Wed, 15 May 2019 01:16 PM IST
प्रदीप पांडे टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रदीप पांडे Updated Wed, 15 May 2019 01:16 PM IST
विज्ञापन
OnePlus 7 launches in India with dual camera and snapdragon 855 soc, Know price and specifications
OnePlus 7

तमाम लीक्स रिपोर्ट्स सामने आने के बाद OnePlus 7 को भी भारत में लॉन्च कर दिया गया है। वनप्लस 7 की लॉन्चिंग वनप्लस 7 प्रो के साथ मंगलवार की रात हुई। वनप्लस 7 और वनप्लस 7 प्रो की खासियतों की बात करें तो वनप्लस में जहां नॉच डिस्प्ले है, वहीं वनप्लस 7 प्रो में पॉप अप सेल्फी कैमरा मिलेगा। दोनों फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर दिया गया है।

OnePlus 7 launches in India with dual camera and snapdragon 855 soc, Know price and specifications
OnePlus 7

वनप्लस 7 की स्पेसिफिकेशन
फोन के फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.41 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 6 का प्रोटेक्शन दिया गया है। इसके अलावा इस फोन में क्वॉलवकॉम का स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर, 6 जीबी व 8 जीबी और 128 जीबी और 256 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज मिलेगी। इसमें ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 640 जीपीयू है।

OnePlus 7 launches in India with dual camera and snapdragon 855 soc, Know price and specifications
OnePlus 7 camera

वनप्लस 7 का कैमरा
कैमरे की बात करें तो इस फोन में डुअल रियर कैमरा है जिसमें एक कैमरा 48 मेगापिक्सल का सोनी IMX586 सेंसर वाला और दूसरा कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का है। दोनों कैमरे के साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन और इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइजेशन दोनों मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
OnePlus 7 launches in India with dual camera and snapdragon 855 soc, Know price and specifications
OnePlus 7

वनप्लस 7 की बैटरी और कनेक्टिविटी
इस फोन में 3700 एमएएच की बैटरी है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G VoLTE,वाई-फाई, ब्लूटूथ v5.0, NFC, GPS/A-GPS और यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट मिलेगा। इस फोन में भी इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है।

विज्ञापन
OnePlus 7 launches in India with dual camera and snapdragon 855 soc, Know price and specifications
OnePlus 7

वनप्लस 7  की कीमत
वनप्लस 7 के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 32,999 रुपये और 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 37,999 रुपये है। फोन के साथ जियो की ओर से 9,300 रुपये का फायदा मिलेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed