फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Google Pixel 3a, Pixel 3a XL की बिक्री भारत में शुरू, जानें कीमत और ऑफर्स

Wed, 15 May 2019 11:52 AM IST
प्रदीप पांडे टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रदीप पांडे Updated Wed, 15 May 2019 11:52 AM IST
विज्ञापन
Google Pixel 3a, Pixel 3a XL Sale begins in India, price, specifications and offers
Google Pixel 3a, Pixel 3a XL

Google Pixel 3a और Pixel 3a XL की बिक्री भारत में शुरू हो गई है। गूगल पिक्सल 3ए और पिक्सल 3ए एक्सएल दोनों स्मार्टफोन को फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है। गूगल के इन दोनों फोन में 4 जीबी रैम और 64 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। वहीं इन दोनों फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Google Pixel 3a, Pixel 3a XL Sale begins in India, price, specifications and offers
Google Pixel 3a, Pixel 3a XL

Google Pixel 3a, Pixel 3a XL की कीमत
कीमत की बात करें तो गूगल पिक्सल 3ए की की कीमत 39,999 रुपये है और पिक्सल 3ए एक्सएल की कीमत 44,999 रुपये है। दोनों फोन 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट में मिलेंगे। भारत में दोनों फोन 15 मई से उपलब्ध होंगे, हालांकि प्री-बुकिंग फ्लिपकार्ट पर शुरू हो गई है। पिक्सल 3ए और पिक्सल 3ए एक्सएल को ब्लैक और व्हाइट कलर वेरियंट में खरीदा जा सकता है। फोन के साथ मिलने वाले ऑफर्स की बात करें तो ग्राहकों को तीन महीने के लिए यूट्यूब म्यूजिक का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन मिलेगा, हालांकि इसके लिए 30 सितंबर से पहले फोन एक्टिव हो जाना चाहिए।

Google Pixel 3a, Pixel 3a XL Sale begins in India, price, specifications and offers
Google Pixel 3a, Pixel 3a XL

Pixel 3a और Pixel 3a XL की स्पेसिफिकेशन
फोन की स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Pixel 3a और Pixel 3a XL दोनों फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 670 प्रोसेसर मिलेगा, वहीं पिक्सल 3ए एक्सएल में जहां 6 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है, वहीं पिक्सल 3ए में 5.6 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है। फोन की बॉडी प्लास्टिक की मिलेगी। दोनों फोन में डुअल सिम का सपोर्ट मिलेगा जिसमें एक सिम ई-सिम होगा। बता दें कि भारत में रिलायंस जियो और एयरटेल ही ई-सिम की सुविधा देती हैं। दोनों फोन में एंड्रॉयड क्यू 10.0 का मिलेगा और कंपनी ने कहा है कि 3 साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Google Pixel 3a, Pixel 3a XL Sale begins in India, price, specifications and offers
Google Pixel 3a, Pixel 3a XL

Pixel 3a और Pixel 3a XL का कैमरा
कैमरे की बात करें तो दोनों फोन में सोनी IMX363 सेंसर के साथ 12.2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। कैमरे के साथ ऑप्टिकल और इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइजेशन मिलेगा। रियर कैमरे का अपर्चर f/1.8 है। कैमरे के साथ नाइट साइट लो-लाइट फोटोग्राफी, एचडीआर प्लस, पोट्रेट मोड, सुपर रिजॉल्यूशन जूम और टॉप शॉट जैसे फीचर्स मिलेंगे। कैमरे के साथ 4के वीडियो रिकॉर्डिंग का भी सपोर्ट मिलेगा।

विज्ञापन
Google Pixel 3a, Pixel 3a XL Sale begins in India, price, specifications and offers
Google Pixel 3a, Pixel 3a XL

Pixel 3a और Pixel 3a XL  की कनेक्टिविटी
कनेक्टिविटी की बात करें तो Pixel 3a में 3000mAh की बैटरी है जिसे लेकर कंपनी ने 12 घंटे वीडियो प्लेबैक का दावा किया है, वहीं Pixel 3a XL में 3700mAh की बैटरी है जिसे लेकर 14 घंटे के वीडियो प्लेबैक का दावा है। दोनों फोन के सात 18 वॉट का चार्जर मिलेगा जिसे लेकर कंपनी ने कहा है कि 15 मिनट की चार्जिंग में फोन की बैटरी का बैकअप 7 घंटे तक का मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ v5.0, जीपीएस, एनएफसी और 3.5एमएम का हेडफोन जैक मिलेगा। फोन के पीछे फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed