सैमसंग के दो नए स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी एम30 और गैलेक्सी एम20 की फ्लैश सेल है। दोनों फोन को अमेजन इंडिया से ऑनलाइन दोपहर 12 बजे खरीदा जा सकता है। अमेजन के अलावा गैलेक्सी एम30 और गैलेक्सी एम20 (रिव्यू) को सैमसंग के ऑनलाइन स्टोर से भी खरीदा जा सकता है। सैमसंग के इन दोनों फोन की खासियतों की बात करें दोनों में आपको 5,000 एमएएच की बैटरी मिलेगी। साथ ही दोनों फोन में वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले भी दी गई है।
सैमसंग गैलेक्सी एम30 और गैलेक्सी एम20 को खरीदने का आज है मौका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैमसंग गैलेक्सी एम20 की स्पेसिफिकेशन
सैमसंग गैलेक्सी एम20 में 6.3 इंच की फुल HD+ इनफिनिटी वी डिस्प्ले मिलेगी। इसके अलावा इस फोन में सैमसंग का ऑक्टाकोर एक्सिनॉज 7904 प्रोसेसर मिलेगा। इसके अलावा यह फोन 3 जीबी व 4 जीबी रैम वेरियंट और 32 जीबी व 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट में मिलेगा। स्टोरेज को मेमोरी कार्ड की मदद से 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। सैमसंग गैलेक्सी एम20 के कैमरे की बात करें तो इस फोन में डुअल रियर कैमरा है जिसमें एक कैमरा 13 मेगापिक्सल का और दूसरा 5 मेगापिक्सल का वाइंड एंगल है। वहीं फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। दोनों कैमरे के साथ फ्लैश लाइट मिलेगी।
सैमसंग गैलेक्सी एम20 का कैमरा
इस फोन में 5000 एमएएच की बैटरी है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके साथ 15 वॉट का फास्ट चार्जर भी मिलेगा। फोन में कनेक्टिविटी के लिए 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ और 3.5 एमएम का हेडफोन जैक मिलेगा। इस फोन में आपको फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ फेस अनलॉक भी मिलेगा। सैमसंग गैलेक्सी एम20 की कीमत की बात करें तो 3GB+32GB वेरियंट की कीमत 10,990 रुपये और 4GB+64GBM वेरियंट की कीमत 12,990 रुपये है।
सैमसंग गैलेक्सी एम30 की स्पेसिफिकेशन
इस फोन में डुअल नैनो सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड ओरियो 8.1 और 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जिसमें यू नॉच मिलेगा। इसके अलावा फोन में सैमसंग का इनहाउस ऑक्टाकोर Exynos 7904 प्रोसेसर है। फोन की स्टोरेज को 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
सैमसंग गैलेक्सी एम30 का कैमरा
फोन में तीन रियर कैमरे हैं जिनमें एक कैमरा 13 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/1.9 है, वहीं दूसरा कैमरा 5 मेगापिक्सल का डेफ्ट सेंसर है जिसका अपर्चर f/2.2 और तीसरा कैमरा भी 5 मेगापिक्सल का वाइड एंगल है। फोन में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।