फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सैमसंग के इन दो कैमरा स्मार्टफोन की कीमतों में हुई कटौती, मिलेंगे 4 रियर कैमरे

Sat, 11 May 2019 04:06 PM IST
प्रदीप पांडे टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रदीप पांडे Updated Sat, 11 May 2019 04:06 PM IST
विज्ञापन
Samsung Galaxy A7 (2018), Galaxy A9 (2018) Price Cut in India; Now Start at Rs. 15,990, details here
Samsung Galaxy A7 2018

सैमसंग के दो बड़े स्मार्टफोन की कीमतों में कटौती हुई है। सैमसंग के जिन फोन की कीमतों में कटौती हुई है उनमें Samsung Galaxy A9 (2018) और Galaxy A7 (2018) शामिल हैं, हालांकि कंपनी ने इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। सैमसंग गैलेक्सी ए9 2018 और गैलेक्सी ए7 2018 की कीमतों में कटौती की जानकारी ट्विटर पर मुंबई के मशहूर महेश टेलीकॉम ने दी है। बता दें कि गैलेक्सी ए9 2018 में 4 रियर कैमरे दिए गए हैं। तो आइए जानते हैं दोनों फोन की नई कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में...

Samsung Galaxy A7 (2018), Galaxy A9 (2018) Price Cut in India; Now Start at Rs. 15,990, details here
Samsung Galaxy A9 2018

कटौती के बाद गैलेक्सी ए9 के 6 जीबी रैम और 128 जीबी वेरियंट की कीमत 25,990 रुपये और 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी मॉडल की कीमत 28,990 रुपये है। बता दें कि इस फोन को पिछले साल नवंबर में 36,990 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था। वहीं कटौती के बाद गैलेक्सी ए7 2018 की कीमत 15,990 रुपये हो गई है जो कि 6GB + 64GB वेरियंट की कीमत है। इस फोन का 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट अब 19,990 रुपये में खरीदा जा सकता है।

Samsung Galaxy A7 (2018), Galaxy A9 (2018) Price Cut in India; Now Start at Rs. 15,990, details here
Samsung Galaxy A9 2018 - फोटो : amar ujala

Samsung Galaxy A9 (2018) की स्पेसिफिकेशन
इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड ओरियो 8.1 और 6.3 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2280 पिक्सल है। इसके अलावा इस फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर, 6 जीबी व 8 जीबी रैम और 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी जिसे 512 जीबी तक मेमोरी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकेगा। फोन की बॉडी ग्लास और मेटल की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy A7 (2018), Galaxy A9 (2018) Price Cut in India; Now Start at Rs. 15,990, details here
Samsung Galaxy A9 2018

सैमसंग गैलेक्सी ए9 2018 का कैमरा
सैमसंग गैलेक्सी ए9 2018 में 4 रियर कैमरे हैं जिनमें एक 24 मेगापिक्सल का मुख्य लेंस है जिसका अपर्चर f/1.7 है। दूसरा लेंस 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो है जिसमें 2x ऑप्टिकल जूम मिलता है। तीसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल वाला और चौथा लेंस 5 मेगापिक्सल का है जो बैकग्राउंड को धुंधला करता है। चारों कैमरे एक ही लाइन में ऊपर से नीचे की ओर हैं। वहीं फ्रंट कैमरा 24 मेगापिक्सल का है।

विज्ञापन
Samsung Galaxy A7 (2018), Galaxy A9 (2018) Price Cut in India; Now Start at Rs. 15,990, details here
Samsung Galaxy A9 (2018)

सैमसंग गैलेक्सी ए9 2018 की कनेक्टिविटी
Galaxy A9 (2018) में 3800 एमएएच की बैटरी है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा इसमें कनेक्टिविटी के लिए 4जी वीओएलटीई, ब्लूटूथ v5.0, यूएसबी टाइप-सी, एनएफसी और 3.5 एमएम का हेडफोन जैक मिलेगा। यह फोन बब्बलगम पिंक, कैवियर ब्लैक और लेमोनेड ब्लू कलर वेरियंट में मिलेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed