चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वनप्लस 14 मई को भारत समेत कई देशों में अपने नए फ्लैगशिप वनप्लस 7 और वनप्लस 7 प्रो को लॉन्च करने वाली है। लॉन्चिंग से पहले दोनों फोन की कीमतें भी लीक हो गई हैं। कहा जा रहा है कि वनप्लस 7 प्रो की शुरुआती कीमत भारत में 49,999 रुपये होगी। वहीं वनप्लस 7 की कीमत 37,000-39,000 रुपये के बीच बताई जा रही है। वनप्लस 7 प्रो के लिए अमेजन पर प्री-बुकिंग भी हुई है। इसी बीच वनप्लस ने भारत के कई बड़े अखबारों में विज्ञापन दिया है।
बताइए OnePlus 7 Pro के फीचर्स और जीतें वनप्लस का नया फोन, यह है ऑफर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन में दी गई जानकारी के मुताबिक कंपनी ने एक क्विज का आयोजन किया है जिसके तहत आप वनप्लस 7 प्रो के फीचर्स के बारे में जानकारी देकर वनप्लस 7 प्रो और कुछ प्राइज भी जीत सकते हैं। क्विज के तहत आपको वनप्लस 7 प्रो के कैमरे का मेगापिक्सल, क्वॉलकॉम के प्रोसेसर का मॉडल, बैटरी और रैम के बारे में जानकारी देनी है। अपनी जानकारी के साथ आपको ट्विटर पर वनप्लस इंडिया को टैग करते हुए ट्वीट करना है। इसके बाद कंपनी एक लकी ड्रॉ निकालेगी और यदि उसमें आपका नाम आया तो आप वनप्लस 7 प्रो जीत सकते हैं।
बता दें कि अमेजन पर वनप्लस 7 प्रो की बुकिंग हो रही है। प्री-बुकिंग ऑफर के तहत 1000 रुपये में फोन को बुक किया जा सकता है। इसके अलावा अमेजन पर दी गई जानकरी के मुताबिक प्री-बुकिंग करने वाले ग्राहकों को 6 महीने की वैधता के साथ फ्री में स्क्रीन रिप्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी जिसकी कीमत 15,000 रुपये है। बता दें कि OnePlus के 7 सीरीज के फोन की चर्चा पॉप अप सेल्फी कैमरा, कर्व्ड डिस्प्ले और क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर को लेकर है।
OnePlus 7 Pro की भारत में कीमत
टिपस्टर ईशान अग्रवाल के दावे के मुताबिक भारत में OnePlus 7 Pro के 6 जीबी रैम और 128 जीबी वेरियंट की कीमत 49,999 रुपये, 8GB रैम +256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 52,999 रुपये और 12GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 57,999 रुपये होगी। वहीं इससे पहले आई एक लीक रिपर्ट में कहा गया था कि वनप्लस 7 की भारत में कीमत 39,500 रुपये के करीब होगी।
वनप्लस 7 की स्पेसिफिकेशन
OnePlus 7 को क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर और कम से कम 6 जीबी रैम के साथ लॉन्च किया जाएगा। फोन में बड़ी बैटरी मिल सकती है। इसके अलावा इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा। वहीं OnePlus 7 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा मिलेगा और इसके साथ 3X का जूम मिलेगा, हालांकि वनप्लस 7 में वायरलेस चार्जिंग शायद ही मिलेगी। इसके अलावा न्यूयॉर्क टाइम्स अखबार में दिए गए विज्ञापन की मानें तो वनप्लस में 3.5 एमएम का हेडफोन जैक नहीं मिलेगा। कंपनी के सीईओ पिट लाउ के मुताबिक वनप्लस 7 प्रो में 5जी की सुविधा मिलेगी। फोन में क्वॉड एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी। फोन में 4000mAh की बैटरी के साथ 30 वॉट का चार्जर मिलेगा।