फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

OnePlus Nord CE 3 Lite VS Lava Agni 2: 20 हजार रुपये में बेस्ट 5G स्मार्टफोन कौन-सा है?

Tue, 16 May 2023 05:15 PM IST
प्रदीप पाण्डेय टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रदीप पाण्डेय Updated Tue, 16 May 2023 05:15 PM IST
विज्ञापन
OnePlus Nord CE 3 Lite 5G VS Lava Agni 2 5G Best 5g smartphone under Rs 20000
OnePlus Nord CE 3 Lite VS Lava Agni 2 - फोटो : अमर उजाला

घरेलू कंपनी लावा ने अपने 5जी फोन Lava Agni 2 5G को लॉन्च कर दिया है। Lava Agni 5G को 2021 में लॉन्च किया गया था। Lava Agni 2 5G के साथ कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले दी गई है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। Lava Agni 2 5G में मीडियाटेक Dimensity 7050 5G प्रोसेसर है। इसके अलावा फोन में चार रियर कैमरे दिए गए हैं। Lava Agni 2 5G की शुरुआती कीमत 21,999 रुपये है लेकिन यदि कई बैंक के कार्ड्स के साथ 2,000 रुपये की छूट मिल रही है जिसके बाद फोन की इफेक्टिव प्राइस 19,999 रुपये हो जाती है। Lava Agni 2 5G का सीधा मुकाबला OnePlus Nord CE 3 Lite 5G के साथ है। OnePlus Nord CE 3 Lite 5G की शुरुआती कीमत 19,999 रुपये है। आइए जानते हैं 20,000 रुपये की कीमत में इन दोनों में से बेस्ट 5जी स्मार्टफोन कौन-सा है?

OnePlus Nord CE 3 Lite 5G VS Lava Agni 2 5G Best 5g smartphone under Rs 20000
OnePlus Nord CE 3 Lite VS Lava Agni 2 - फोटो : अमर उजाला

OnePlus Nord CE 3 Lite VS Lava Agni 2: स्पेसिफिकेशन

  • लावा के नए फोन में 6.78 इंच का फुलएचडी प्लस कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले मिलता है, जो 120 Hz रिफ्रेश रेट और 1.07 बिलियन कलर डेप्थ के साथ आता है। डिस्प्ले के साथ एचडीआर, एचडीआर 10 और एचडीआर 10+ और वाइडवाइन एल1 को सपोर्ट है। Lava Agni 2 5G भारत का पहला स्मार्टफोन है जो MediaTek Dimensity 7050 से लैस किया गया है। फोन में 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज मिलती है। फोन को एंड्रॉयड 13.0 के साथ पेश किया गया है। कंपनी तीन साल के सिक्योरिटी अपडेट और दो साल के एंड्रॉयड अपडेट भी देने वाली है।
  • वनप्लस के फोन में 6.72 इंच की फुल एचडी प्लस LCD डिस्प्ले  है, जो 1,800 x 2,400 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आती है। डिस्प्ले के साथ 120 हर्ट्ज का रिफ्रेश रेट दिया गया है। डिस्प्ले के साथ 680 निट्स की ब्राइटनेस और 240Hz का टच सेंपलिंग रेट मिलता है। डिस्प्ले के साथ गोरिल्ला ग्लास का सपोर्ट दिया गया है। इसमें Snapdragon 695 5G प्रोसेसर और 8 जीबी तक रैम के साथ 256 जीबी तक UFS 2.2 स्टोरेज का सपोर्ट है। रैम को वर्चुअली 16 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में एंड्रॉयड 13 आधारित OxygenOS 13 मिलता है।
OnePlus Nord CE 3 Lite 5G VS Lava Agni 2 5G Best 5g smartphone under Rs 20000
Lava Agni 2 5G - फोटो : AMAZON

OnePlus Nord CE 3 Lite VS Lava Agni 2: कैमरा

  • वनप्लस के फोन के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में प्राइमरी कैमरा 108 मेगापिक्सल का मिलता है। सेकेंडरी कैमरा 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर और तीसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है। फोन में सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। 
  • लावा के फोन में चार रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का है। दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल, तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का पोट्रेट और चौथा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो है। फ्रंट में सेल्फी के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
OnePlus Nord CE 3 Lite 5G VS Lava Agni 2 5G Best 5g smartphone under Rs 20000
Lava Agni 2 - फोटो : अमर उजाला
OnePlus Nord CE 3 Lite VS Lava Agni 2: बैटरी
  • Lava Agni 2 में 4700mAh की बैटरी है जिसके साथ 66W की वायर फास्ट चार्जिंग मिलती है। दावा है कि 16 मिनट में फोन की बैटरी 0-50 फीसदी चार्ज हो जाएगी। इसके साथ 13 5G बैंड्स का सपोर्ट है।
  • वनप्लस नॉर्ड सीई 3 लाइट के साथ 5,000mAh बैटरी और 67 वॉट की SuperVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। फोन में कनेक्टिविटी के लिए 5G, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.3, GPS/ A-GPS, GPS और एक USB टाइप-C पोर्ट का सपोर्ट है।
विज्ञापन
OnePlus Nord CE 3 Lite 5G VS Lava Agni 2 5G Best 5g smartphone under Rs 20000
OnePlus Nord CE 3 Lite - फोटो : OnePlus

OnePlus Nord CE 3 Lite VS Lava Agni 2: कीमत

  • लावा अग्नि 2 5जी की कीमत 21,999 रुपये है। फोन के साथ कंपनी सभी प्रमुख क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर 2000 रुपये की फ्लैट छूट दे रही है। फोन को 24 मई से अमेजन इंडिया से खरीदा जा सकता है।
  • OnePlus Nord CE 3 Lite 5G के 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 19,999 रुपये और 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 21,999 रुपये है। OnePlus Nord CE 3 Lite को पेस्टल लाइम और क्रोमेटिक ग्रे कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।

अब कुल मिलाकर देखा जाए तो स्पेसिफिकेशन के लिहाज से लावा का फोन बाजी मारता है। इसकी खासियतों में कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले और प्रोसेसर Dimensity 7050 शामिल हैं।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed